फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khesari Lal Yadav movie Rajaram Title Track Out Ayush Anand Sapna Chauhan New Bhojpuri Song

Rajaram Title Track: दिवाली के अवसर पर खेसारी लाल का तोहफा, आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज

Wed, 30 Oct 2024 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Oct 2024 07:16 PM IST
सार

भोजपुरी सुरपस्टार खेसारी लाल यादव अपनी आगामी फिल्म 'राजाराम' को लेकर छाए हुए हैं। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर खूब पसंद किया गया है, अब इसका टाइटल ट्रैक भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav movie Rajaram Title Track Out Ayush Anand Sapna Chauhan New Bhojpuri Song
राजाराम का टाइटल ट्रैक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हर तरफ दिवाली की धूम है। भगवान श्रीराम के अवध आगमन के उल्लास में यह उत्सव मनाया जाता है। लोगों ने श्रीराम के स्वागत की तैयारियां कर ली हैं। फिल्मी सितारे भी अपने-अपने अंदाज में इस उत्सव में मनोरंजन का तड़का लगा रहे हैं। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने आज बुधवार को अपनी आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। जय श्रीराम, राजाराम की धुन के साथ यह गाना खूब ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा की 75वीं फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, इस दिन रिलीज होगी 'आरटी 75', नया पोस्टर जारी

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav movie Rajaram Title Track Out Ayush Anand Sapna Chauhan New Bhojpuri Song
राजाराम का टाइटल ट्रैक - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाना सुनकर हो जाएंगे भक्ति विभोर
फिल्म का गाना यूट्यूब पर 'सारेगामा हम भोजपुरी' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गाय है। रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना सुनकर आप भक्ति-विभोर  हो जाएंगे और 'जय श्री राम' का जयकारा अपने आप कानों में गूंजने लगेगा। 

Khesari Lal Yadav movie Rajaram Title Track Out Ayush Anand Sapna Chauhan New Bhojpuri Song
राजाराम का टाइटल ट्रैक - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या है 'राजाराम' की कहानी 
हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जो काफी धमाकेदार है। इसमें खेसारी लाल राजाराम नाम के एक कलाकार की भूमिका में हैं, जो श्रीराम के किरदार का मंचन करता है। लोग राजाराम में भगवान राम की छवि देखने लगते हैं और भगवान की तरह पूजने लगते हैं। राजाराम के कुछ व्यवहार से लोग आहत होते हैं और सवालों की बौछार होती है। इस फिल्म में खेसारी के साथ आकांक्षा पुरी भी हैं। 
Citadel Honey Bunny: वरुण धवन ने साझा कीं सिटाडेल हनी बनी के सेट से BTS तस्वीर, बोले- जब सामंथा मारती थीं...

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav movie Rajaram Title Track Out Ayush Anand Sapna Chauhan New Bhojpuri Song
राजाराम का टाइटल ट्रैक - फोटो : वीडियो ग्रैब

छठ पर्व पर आएगी फिल्म
यह फिल्म छठ पर्व के मौके पर 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस हैं। इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘चुम्मा चुम्मा’ और ‘चॉकलेटी साडिया’ भी रिलीज हो चुके हैं, जो काफी ट्रेंडिंग रहे हैं। 'चुम्मा चुम्मा' गाने में खेसारी ने आकांक्षा पुरी के साथ जबर डांस किया है। 
Bigg Boss 18: विवियन की पत्नी की करण को दो टूक, विवाद के बाद दे डाली यह हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed