अभिनेता-निर्देशक प्रवीण तरडे की दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे पर बनी बायोपिक ने बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की और आलोचकों से भी प्रशंसा हासिल की। अब इसका सीक्वल 'धर्मवीर 2' रिलीज होने जा रहा है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी इवेंट में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
Dharamveer 2 Event: धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लगा सितारों का मेला, स्वैग से हुआ सलमान खान का स्वागत
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के अलावा एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी व उनकी पत्नी व अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी नजर आईं। इवेंट में भाईजान ब्लैक टीशर्ट और जींस में पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही वे इवेंट में शामिल हुए, मंच पर उनका भव्य स्वागत हुआ। शॉल उढ़ाकर सलमान खान का स्वागत किया गया। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिंदे ने सलमान खान का स्वागत किया। अभिनेता को पटका पहनाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। जानकारी हो कि 'धर्मवीर 2' शिंदे के राजनीतिक गुरु और शिवसेना के दिग्गज दिवंगत आनंद दिघे की बायोपिक का सीक्वल है। जून में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था।
Shatrughan Sinha: 'चंदू चैंपियन' के मुरीद हुए शॉटगन, कार्तिक के लिए कर डाली नेशनल अवॉर्ड की मांग
'धर्मवीर' के लॉन्च इवेंट में एक्टर गोविंदा भी शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान और गोविंदा बड़े प्यार से गले मिलते दिखे। यह खूबसूरत पल कैमरा में कैद हो गया। लंबे वक्त बाद सलमान खान और गोविंद को एक मंच पर साथ देखा गया। सलमान खान और गोविंदा फिल्म 'पार्टनर' में साथ नजर आ चुके हैं। यह संयोग ही है कि आज इस फिल्म की रिलीज को 17 साल पूरे हुए हैं।
Sushmita Sen: 15 साल छोटे रोहमन शॉल से हुआ सुष्मिता सेन का पैचअप? अभिनेत्री के बयान ने तोड़े प्रशंसकों के दिल
फिल्म का ट्रेलर मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुआ है। इसमें देशभक्ति और भगवा प्रेम को दिखाया गया है। ट्रेलर में काफी खून खराबा है। शुरुआती दृश्य में ही प्रवीण तरडे कहते दिखे हैं, 'हमारे संगठन का गुरूर है ये भगवा रंग, सनातन हिंदू धर्म का संस्कार है ये भगवा रंग, छत्रपति का सपना था ये भगवा रंग, राजनीतिक फायदे के लिए तुम लोगों ने बेच दिया ये भगवा रंग'। लेकिन, जैसे ही मारधाड़ के बीच उनका लहू बहता है तो देखकर हैरान होते हैं और कहते हैं, 'धत तेरे की लाल ही तो है, मुझे लगा मेरा भगवा होगा'। आगे भी इसमें राजनीतिक रंग घुला है। ट्रेलर दिलचस्प है।