Yudhra Box Office Collection Day 6: ‘नहीं सुधरी युद्रा’ की हालत, छठे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
पहले दिन कमाए थे चार करोड़ 50 लाख रुपये
फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन के अलावा राघव जुयाल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म ‘युद्रा’ में एक्शन तो दमदार है पर कहानी में वो दम नही है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सके। अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो इसने पहले दिन चार करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया था।
दूसरे दिन कमा पाई महज एक करोड़ 75 लाख रूपये
रवि उध्यावर के निर्देशन वाली इस फिल्म को श्रीधर राघवन, फरहान अख्तर और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। पहले दिन के ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद फिल्म की कमाई में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरे दिन इस फिल्म महज एक करोड़ 75 लाख रूपये ही कमा पाई।
दर्शकों को राघव जुयाल का अभिनय आया पसंद
फिल्म में दर्शकों को राघव जुयाल के अभिनय के अलावा ऐसी कोई भी बात खास पसंद नहीं आई। सिद्धांत चतुर्वेदी के एक्शन को दर्शकों ने टुकडों में ही पसंद किया है। इस वजह से फिल्म की कमाई तीसरे दिन भी बहुत अच्छी नहीं हो पाई। फिल्म ने दो करोड़ 25 लाख की कमाई की। वहीं, इसके चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें, तो इसने महज 80 लाख रुपये ही बटोरे हैं।
NTR: बियॉन्ड फेस्ट में एनटीआर को मिला तगड़ा सम्मान, 'आरआरआर' देखने के बाद दर्शकों ने खड़े हो कर बजाईं तालियां
छठे दिन बटोरे महज इतने लाख रुपये
फिल्म की कमाई लगातार कम होती चली गई। पांचवें दिन की बॉक्स ऑफिस के ऊपर कमाई महज 66 लाख रुपये ही रही। इस वजह से फिल्म की कुल कमाई पांचवे दिन तक 9 करोड़ 96 लाख रुपये हो गई थी। फिल्म की हालत लगातार खराब होती चली जा रही है। छठे दिन फिल्म की कमाई भी बेहतर नहीं हो सकी। छठे दिन फिल्म ने महज 47 लाख रुपये ही कमाए हैं। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन छठे दिन तक 10.43 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
सामंथा और उर्फी ने अपनी अदाओं से लूटी महफिल