मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'शो स्टॉपर' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर आ रही है कि शो के निर्माताओं ने अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी के खिलाफ टीम को धोखा देने के आरोप में शिकायत दर्ज की है। यह घटना ऐसे समय में हुई है. जब कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शो को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएच फिल्म्स ने अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Digangana Suryavanshi: शोस्टॉपर के निर्माताओं ने दिगांगना पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दर्ज की शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:32 AM IST
सार
राकेश बेदी और दिगांगना के फैशन डिजाइनर कृष्ण परमार को भी प्रोडक्शन ने मानहानि का नोटिस जारी किया है। उन पर शो मेकर का सहयोग करने की अनिच्छा के बारे में झूठे बयान देने का आरोप लगाया गया है, जिससे प्रोजेक्ट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन