बॉलीवुड के कूल सेलेब्स में से एक कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते नजर आते हैं। पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद कार्तिक सातवें आसमान पर दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में कार्तिक बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ क्रिसमस पार्टी करते नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 of 4
कार्तिक और कृति
- फोटो : social media
हाल ही में, कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कार्तिक 'शहजादा' फिल्म की अपनी को स्टार कृति सेनन के साथ पार्टी करते नजर आए। इस पोस्ट के बाद कार्तिक और कृति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचाने लगीं। फैंस ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कार्तिक और कृति एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Indian Idol 13: फिनाले से पहले इस सिंगर ने छोड़ दिया 'इंडियन आइडल 13', वजह आपको भी कर देगी हैरान
3 of 4
कार्तिक और कृति
- फोटो : social media
इस तस्वीर में कार्तिक बेबी पिंक कलर की जैकेट पहने नजर आए। वहीं, कृति ने इस सेलिब्रेशन के लिए व्हाइट कलर की ड्रेस को चुना। कार्तिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'एक जानवर के साथ।' इन तस्वीरों को फैंस का जमकर प्यार मिला। वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए कार्तिक से उनके और कृति के डेटिंग के बारे में भी पूछ लिया। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे तो पहले से पता था, इन दोनों का कोई चक्कर चल रहा है। वहीं, दूसरे ने लिखा- 'शहजादा और उसकी प्रिंसेस'। एक फैन ने लिखा- 'हमें हमारा क्रिसमस गिफ्ट मिल गया।'
Mission Majnu: सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की फिल्म 'भूल भूलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अब कार्तिक फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन और फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। कार्तिक की दोनों ही फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।