जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी अपने शानदार अभिनय प्रदर्शन और बयानों को लेकर जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी दूसरी पारी में शानदार समय बिता रही हैं। अपनी दूसरी पारी के दौरान उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'घूमर' से लेकर हॉलीवुड में 'द इनविंसिबल्स सीजन 2', 'हेलो और 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' तक दुनिया भर में काम किया है। उन्होंने सिनेमा में वरिष्ठ कलाकारों के लिए रास्ता बनाने का श्रेय अमिताभ बच्चन को दिया है।
Shabana Azmi: शबाना ने बिग बी को दिया वरिष्ठ कलाकारों की दूसरी पारी का श्रेय, कहा- उन्होंने रास्ता साफ कर दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:21 AM IST
सार
शबाना आजमी ने कहा, 'मुझे वाकई लगता है कि इसका बहुत बड़ा कारण अमिताभ बच्चन हैं। क्योंकि अमिताभ बच्चन ने वरिष्ठ कलाकारों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। दुनिया भर में महिला आंदोलन ने भी कहीं न कहीं फिल्मों को प्रभावित किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन