फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sarfira Film Star Akshay Kumar funny moment with Paparazzi says Tu mereko dekhkar hans raha hai

Akshay Kumar: मुंबई में पौधारोपण कराने निकले अक्षय, प्लान बताते हुए पैपराजी से बोले- 'मुझे देखकर हंस रहा है'

Mon, 24 Jun 2024 03:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच आज सोमवार 24 जून को मुंबई में पौधारोपण का काम कराने निकले हैं। अभिनेता ने बीएमसी और एक एनजीओ के साथ मिलकर यह काम किया है।

विज्ञापन
Sarfira Film Star Akshay Kumar funny moment with Paparazzi says Tu mereko dekhkar hans raha hai
अक्षय कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार यूं तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मगर, अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर वे मुंबई में पौधारोपण करने निकले हैं। खिलाड़ी ने आज बृहन्मुंबई नगर आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी के साथ मिलकर मुंबई में पौधारोपण किया। इस दौरान वे काफी हंसी-तफरी के अंदाज में भी नजर आए।

विज्ञापन

मुंबई में कराया पौधारोपण का कार्य
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार बृहन्मुंबई नगर वृक्ष प्राधिकरण और मेक अर्थ ग्रीन अगेन (MEGA) फाउंडेशन के सहयोग से खेरवाड़ी (बांद्रा) में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के किनारे 200 बहावा पेड़ लगाए जाएंगे। इस बीच अक्षय कुमार पैपराजी से हंसी-मजाकर करते भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैपराजी से मजाक करते दिखे खिलाड़ी
न्यूज एजेंसी एएनआई के इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्षय कुमार का एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें वे पौधारोपण की पूरी प्लानिंग बताते नजर आ रहे हैं। इस बीच एक पैपराजी से वे मजाक करते दिखे। अभिनेता वीडियो में हंसते हुए पैपराजी से कहते हैं, 'तू मेरे को देखकर हंस रहा है उधर'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

विज्ञापन

अक्षय कुमार की आगामी फिल्में
सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षय कुमार लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण कर रहे हैं। पौधे रोपने के बाद वे बाल्टी से उनमें पानी डालते नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सिरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास 'जॉबी एलएलबी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' भी हैं।
Ulajh Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जान्हवी कपूर की ‘उलझ’, नोट कर लें तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed