बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में वे अपने अभिनय के अलावा अपने चुलबुले व्यवहार के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री को पता चला कि वे बॉलीवुड के दिवंगत मशहूर कलाकार दिलीप कुमार से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं आखिर सारा का दिलीप कुमार से क्या कनेक्शन है--
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वे शर्मिला टैगोर की पोती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान को पता चला कि वे दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की रिश्तेदार हैं। इस बात को जानकर अभिनेत्री काफी हैरान हुईं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल सारा अली खान की मां अमृता सिंह का एक गहरा कनेक्शन है दिलीप कुमार से। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान की नानी रुखसाना सुल्ताना बेगम पारा की बहन थीं। बेगम पारा की शादी नासिर खान से हुई थी और नासिर खान दिलीप कुमार के भाई हैं।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान को जब इस बात के बारे में पता चला वे काफी खुश हुईं। उन्होंने चहकते हुए कहा, 'क्या मैं दिलीप कुमार की रिश्तेदार हूं। मैं दिलीप कुमार की रिश्तेदार हूं यह जानकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है'।
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान आगे कहती हैं, 'मुझे यह बात पसंद आई। अब से मैं लोगों को बताउंगी कि मैं दिलीप कुमार से ताल्लुक रखती हूं। वैसे मुझे इस बात के बारे में इसलिए भी कभी पता नहीं चल पाया क्योंकि जब मैं नौ महीने की थी तभी मेरी नानी गुजर गई थीं। मुझे उनके बारे में सिर्फ इतना पता है कि वे लाल रंग की लिपस्टिक लगाती थीं'।