टीवी की दुनिया ने अब खुद को सीमित नहीं क्या है, बल्कि फिल्मी दुनिया की तरह ही खुद को बढ़ाए जा रही है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे में काम करने के लिए लोग एक बड़े स्ट्रगल से होकर गुजरते हैं। काफी साल बाद ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ की गुंजन के किरदार ने रूपल त्यागी को घर-घर मशहूर कर दिया था, लेकिन इस सीरियल के बाद वह एकदम से गायब हो गईं। अब काफी वर्षों बाद रूपल का अपने करियर के संघर्षों को लेकर दर्द छलका है।
Roopal Tyagi: 'मैं गलत काम करने लगी थी...', टीवी से गायब रूपल त्यागी का वर्षों बाद छलका दर्द
गौरतलब है कि रूपल महज 16 साल की उम्र में अपने सपनों को पूरा करने बेंगलुरु से मुंबई आई थीं। अभिनय से पहले रूपल ने कोरियोग्राफर्स को असिस्ट किया है। यही नहीं, रूपल ने फिल्म ‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में विद्या बालन शाहिद कपूर और करीना कपूर जैसे सितारों को कोरियोग्राफ किया है।
Parineeti Chopra: राघव संग अफेयर की खबरों के बीच परिणीति के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म का होगीं हिस्सा
हाल ही में, रूपल ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया और सक्सेस के बाद उनकी जिंदगी कैसे हमेशा के लिए बदल गई। अभिनेत्री का कहना है कि शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ की सक्सेस के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और उन्हें पता चला कि फेम क्या होता है? सक्सेस क्या होता है? रूपल ने यह भी कहा कि इस शो के बाद लोग उन्हें टीवी की करीना कपूर कहने लगे थे। वह पहले बस और ऑटो में सफर करती थीं, लेकिन इस शो को बाद वह अपनी गाड़ी पर आ गई थीं।
रूपल ने आगे कहा कि इस शो के बाद वह अपना सक्सेस एंजॉय कर ही रही थीं कि तभी जिंदगी का रुख मुड़ा और सब कुछ बदल गया। रूपल ने कहा, ‘सब कुछ बढ़िया चल रहा था तभी मेरी जिंदगी में सबसे लो पॉइंट आया, जिस लड़के से मैं बहुत प्यार करती थी तो वह अपनी एक्स के पास चला गया या शायद वह एक साथ दो लोगों को डेट कर रहा था दिल तो टूटा ही, साथ ही हर चीज पेपर में छपी, कुछ झूठी कहानी भी।’
Jay Bhanushali: 'जब वे मतलबी हो जाते हैं, तो मैं भी नहीं रुकता...,' बेटी के मेकओवर वाले ट्रोल्स पर भड़के जय
रूपल ने आगे कहा,’जो पॉपुलर नहीं थे, वह भी बयान देकर अपना नाम छपवाने लगे। तब मुझे फेम का असली मतलब समझ आया। हर दिन अपने ब्रेकअप के बारे में पढ़कर और ये सोचकर कि मेरे माता-पिता भी यह पढ़कर परेशान हो रहे होंगे, मेरे दिल से फेम की खुशी निकल गई कई लोग उसका फायदा निकालकर फेमस हो रहे थे। मैं चीजों से इतना परेशान हो गई थी कि उन्होंने बड़े-बड़े ऑफर्स को भी ठुकरा दिया। रूपल ने आगे कहा कि जब उनकी जिंदगी में सबसे लो फेज आया तो वह उससे खुद को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए दोस्तों की बातों में गलत काम करने लगीं। बाद में मेडिटेशन कर इससे काबू पाया।’