फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra got good news before engagement with raghav chadha actress became part of shiddat 2 read

Parineeti Chopra: राघव संग अफेयर की खबरों के बीच परिणीति के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म का होंगी हिस्सा

Sat, 15 Apr 2023 10:55 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 15 Apr 2023 10:55 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। अफेयर की खबरों के बीच परिणीति के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस साल 2021 में आई रोमांटिक फिल्म 'शिद्दत' के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। 
 

विज्ञापन
parineeti chopra got good news before engagement with raghav chadha actress became part of shiddat 2 read
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ कई बार स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरे सामने आने लगीं। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं, लेकिन परिणीति और राघव ने इस बारे में अभी तक कोई सफाई नहीं दी है। दोनों इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, दोनों की एंगेजमेंट को लेकर कोई भी नई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


 

parineeti chopra got good news before engagement with raghav chadha actress became part of shiddat 2 read
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
अफेयर की खबरों के बीच परिणीति के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस साल 2021 में आई रोमांटिक फिल्म 'शिद्दत' के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। जी हां, फिल्म के मेकर्स ने  'शिद्दत 2' बनाने की घोषणा की है। इसके साथ यह भी जानकारी दी है कि परिणीति इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'शिद्दत 2' में सनी कौशल 'जग्गी' के रोल में एक बार नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

parineeti chopra got good news before engagement with raghav chadha actress became part of shiddat 2 read
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'शिद्दत 2' में आएंगी नजर
फिल्म के दूसरे पार्ट में राधिका मदान होंगी या नहीं इस बात को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स के अनुसार, इस बार फिल्म की कास्ट में परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म मे अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले साल रिलीज हुई सुरज बरजात्या की फिल्म 'ऊंचाई' नजर आई थीं। इसके बाद अब परिणीति 'शिद्दत 2', 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 

Prosenjit Chatterjee: पोइला बोइशाख को लेकर प्रोसेनजीत चटर्जी ने कही यह बात, साझा की बचपन की मीठी यादें

विज्ञापन

parineeti chopra got good news before engagement with raghav chadha actress became part of shiddat 2 read
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को है बेसब्री से इंतजार
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अफेयर की खबरों की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। राघव चड्ढा के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें जोरो-शोरो पर हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों क्लासमेट्स रह चुके हैं, लेकिन एक्ट्रेस इन खबरों पर चुप्पी साधे हुई हैं। वहीं, फैंस दोनों के रिलेशनशिप के कन्फर्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Mandira Bedi: 'शांति से लेकर देश की पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर तक', कुछ ऐसा रहा है मंदिरा बेदी का सफर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed