फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Dutt Rishi Kapoor Madhuri Dixit Movie Sahibaan Producer Sukarma Chawla Passed Away

Sukarma Chawla Death: निर्माता सुकर्मा चावला का निधन, संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की साहिबां का किया था निर्माण

Wed, 04 Sep 2024 04:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Sep 2024 04:59 PM IST
सार

जानी-मानी फिल्म निर्माता सुकर्मा चावला नहीं रहीं। उनका निधन हो गया है। सुकर्मा चावला ने कई फिल्मों का निर्माण किया। इनमें संजय दत व माधुरी दीक्षित अभिनीत 'साहिबां' भी शामिल है।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Rishi Kapoor Madhuri Dixit Movie Sahibaan Producer Sukarma Chawla Passed Away
निर्माता सुकर्मा चावला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

निर्माता सुकर्मा चावला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं, जिनमें संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की 'साहिबां' भी शामिल है। इसमें ऋषि कपूर भी नजर आए थे। सुकर्मा चावला की बेटी पारुल चावला हैं। वे भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। पारुल चावला ने 'अपना देश पराए लोग' जैसी फिल्म का निर्माण किया है। अब उनकी सिर से मां का साया उठ गया है।

विज्ञापन

Samantha-Uorfi: सामंथा ने देखी 'फॉलो कर लो यार', बोलीं- अपना असली रूप दिखाने की हिम्मत करना आसान नहीं

विज्ञापन

बेटी पारुल के सिर से उठा मां का साया
सुकर्मा चावला की बेटी पारुल इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और मां के साथ उनकी कई तस्वीरें हैं। पारुल का वर्ष 2022 का एक पोस्ट इस बीच सामने आया है। इसमें उन्होंने अपनी मां सुकर्मा चावला की तस्वीरों का एक वीडियो शेयर कर लिखा था, 'मां तुझे सलाम'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parul Chawla (@parulchawla9)

विज्ञापन

रमेश तलवार ने किया था निर्देशन
बात करें फिल्म 'साहिबां' फिल्म की तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसका निर्देशन रमेश तलवार ने किया। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और ऋषि कपूर इसमें लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म के जरिए ऋषि कपूर ने चौथी बार रमेश तलवार के साथ काम किया था। इससे पहले वे दूसरा आदमी, दुनिया और जमाना जैसी फिल्में साथ कर चुके थे।
G.O.A.T: मद्रास हाई कोर्ट ने 'जीओएटी' के निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस, विजय की ही फिल्म से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

गांव की लड़की की भूमिका में नजर आई थीं माधुरी दीक्षित
फिल्म 'साहिबां' में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एक गांव की बेपराह लड़की का किरदार अदा किया था, जो गोपी (ऋषि कपूर) के प्यार में पड़ जाती है। वहीं, अमीर विजय (संजय दत्त) की नजर उस पर पड़ती है और वह उससे शादी करने का ख्वाब देखता है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed