फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan and family at Ayaan Agnihotri music launch Universal Laws Sonakshi Sinha zaheer iqbal also attends

Ayaan Agnihotri Music: अयान अग्निहोत्री के म्यूजिक लॉन्च में दिखा 'खानदान', मां पर प्यार लुटाते दिखे सलमान

Fri, 21 Feb 2025 05:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

Ayaan Agnihotri Music: सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री का गाना दुबई में लॉन्च किया गया। इसमें सलमान खान सहित पूरी खान फैमिली नजर आई। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भी इवेंट में शिरकत की।

विज्ञापन
salman khan and family at Ayaan Agnihotri music launch Universal Laws Sonakshi Sinha zaheer iqbal also attends
अयान के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में सलमान, सलमा और हेलन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा के बेटे अयान अग्निहोत्री का गाना दुबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया। इसमें सलमान खान ने शिरकत की। सलमान खान के अलावा अयान के अरबाज मामा, सोहेल मामा, नाना-नानी व अन्य सदस्य भी इवेंट में शामिल हुए। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी नजर आए।

विज्ञापन

salman khan and family at Ayaan Agnihotri music launch Universal Laws Sonakshi Sinha zaheer iqbal also attends
सलमान, सलमा और हेलन - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों माओं पर सलमान ने लुटाया प्यार
अयान अग्निहोत्री, सलमान की बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। उनके म्यूजिक 'यूनिवर्स लॉज' को दुबई में लॉन्च किया गया। इस दौरान सलमान खान अपनी मां सलमा पर हमेशा की तरह प्यार जताते नजर आए। सिर्फ सलमा ही नहीं, बल्कि सौतेली मां हेलन पर भी सलमान खान ने प्यार जताया। यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan and family at Ayaan Agnihotri music launch Universal Laws Sonakshi Sinha zaheer iqbal also attends
अयान अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

मामू सलमान के साथ काम कर चुके हैं अयान
भांजे के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान कान नेपोटिज्म पर भी बात करते दिखे। उन्होंने अयान का म्यूजिक लॉन्च करते हुए कहा, 'यही नेपोटिज्म है'। इस बात को सुनकर अयान, उनके माता-पिता और बाकी लोग हंसने लगे। अयान के करियर की बात करें तो इस गाने से पहले वे मामा सलमान के साथ यू आर माइन गाने में काम कर चुके हैं, जिसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया था। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन

अरबाज और सोहेल ने दी बधाई
अरबाज खान और सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर भांजे भांजे अयान को बधाई दी है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'भाई जान के भांजे हो, भाई की तरह तरक्की करो'। अयान की बहन अलीजेह अग्निहोत्री भी इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2023 में फिल्म 'फर्रे' से अभिनय का आगाज किया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)

salman khan and family at Ayaan Agnihotri music launch Universal Laws Sonakshi Sinha zaheer iqbal also attends
सोनाक्षी सिन्हा-अयान-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी-जहीर ने दी बधाई
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी अयान के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने दुबई पहुंचे। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अयान को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'अयान के म्यूजिक लॉन्च के लिए हम भी दुबई पहुंचे। हमें अयान पर गर्व है। आप भी यह गाना सुनें'।

 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sonakshi Sinha (@aslisona) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed