सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे जेह और तैमूर अली खान के साथ लंदन की ट्रीप पर गए थे। जहां पर उन्होंने जमकर मजे किए। इस दौरान सैफ ने करीना की एक तस्वीर खींची, जिसे देखकर यही लग रहा है कि अब सैफ अभिनेता के अलावा एक फोटोग्राफर भी बन गए हैं।
2 of 6
करीना कपूर खान-सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी उपस्थिति से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ही लेते हैं। लंदन डायरीज में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद वापस मुंबई लौटीं करीना ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं, जिसमें से एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, इस तस्वीर की खास बात यह है कि यह तस्वीर सैफ ने खींची है।
3 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना ने अपनी फैमिली के वेकेशन की कई तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने विदेशी गेटअवे से एक और कैंडिड तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में हमें करीना की झलक उनके पति सैफ अली खान के लेंस से मिली। सैफ ने जो करीना की तस्वीर खींची है, उसमें करीना कपूर खान कोई ड्रिंक का मजा लेते हुए एक शांत शाम का आनंद लेते दिखाी दे रही हैं। करीना इस तस्वीर में हल्के पीले रंग की शर्ट पहने और बालों को बन में बांधे हुए नजर आईं। अभिनेत्री लेंस से दूर दिख रही हैं। तस्वीर के लिए अपने पति सैफ अली खान को क्रेडिट देते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा "SAK" यानी (सैफ अली खान) इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
4 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान कुछ दिन पहले अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ लंदन गई थीं। बी-टाउन की हलचल से दूर जाने के बाद भी करीना अपने प्रशंसकों को भूली नहीं। उन्होंने लंदन से लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा कीं। इससे पहले 'क्रू' अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें बेबो अपनी टील मोनोकिनी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। एक तस्वीर में सैफ की झलक भी करीना की फोटो में पीछे दिखाई दी। करीना ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, "मेरे लिए, यह फोटोबॉम्बर वाली तस्वीर है।"
5 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना की इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'क्वीन'। एक और प्रशंसक ने लिखा, 'क्यों हो तुम इतनी प्यारी'। एक फैन ने लिखा, 'गजब'। प्रशंसको के अलावा करीना की बड़ी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने लिखा, 'बेहतरीन फोटो बॉम्बर'। करीना कपूर खान अपनी छुट्टियों की तस्वीरों से हमारा ध्यान खींचती रहती हैं, लेकिन खबरों में बने रहने के और भी कई कारण हैं। सिंघम अगेन की अभिनेत्री ने हाल ही में बॉलीवुड में 24 साल पूरे किए हैं। इस अवसर पर, उन्होंने अपनी पहली फिल्म रिफ्यूजी की कुछ झलकियां एक नोट के साथ साझा कीं। करीना ने लिखा, "खुद को और अपने किरदारों को खोजने के 24 साल...सबसे अच्छा आना अभी बाकी है...आप सभी को प्यार।"