इस साल रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। इसे कई लोग बॉलीवुड फिल्मों से दर्शकों का होता मोहभंग के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, मशहूर निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने इसे महज एक दौर बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सफल फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' दर्शकों को खुश करने में कामयाब रहेगी।
2 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty
ये साल अब तक बॉलीवुड फिल्मों के लिए निराशाजनक ही रहा है। इस साल किरण राव की 'लापता लेडीज', दिनेश विजन की होम प्रोडक्शन 'मुंज्या', करीना कपूर खान और तब्बू अभिनीत 'क्रू', अजय देवगन की 'शैतान' और राजकुमार राव की 'श्रीकांत' जैसी फिल्में बॉकस ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सकीं। इन सभी छोटी और मध्यम बजट की फिल्मों के अलावा कई बड़े बजट की फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' और 'योद्धा' जैसे बड़े बजट की फिल्में भी बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाईं। हालांकि, इससे बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्में बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी चितिंत नहीं हैं।
3 of 5
रोहित शेट्टी-जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty
रोहित शेट्टी ने कहा कि यह एक ऐसा दौर है, जो हर पांच से छह साल में आता है। इस दौरा में एक या दो साल व्यवसाय के हिसाब से अच्छे नहीं जाते। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा जैसे एक वक्त था, जब एक के बाद एक फिल्में लगातार सफल होती चली गईं, जिनमें 'पठान', 'जवान', 'गदर 2' और 'ओह माय गॉड 2' शामिल है। उन्होंने कहा," हम उन फिल्मों पर ध्यान देते हैं, जो अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं, हम उन फिल्मों को नहीं देखते, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।"
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty
रोहित ने कहा कि 'गदर 2' ने 100 या 200 करोड़ नहीं, बल्कि 500 से 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। उन्होंने कहा कि 'पठान', 'जवान' और 'गदर 2' की सफलता के बाद किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि वो सीजन एक्शन फिल्मों के नाम होने जा रहा है। उन्होंने कहा," हम बहुत जल्द इस निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं कि केवल एक्शन ही काम करेगा या कॉमेडी काम नहीं करेगी। फिल्मों को अलग-अलग लिया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी शैली की हो। कौन सी फिल्म चलेगी या नहीं चलेगी इसका अनुमान कोई नहीं लगा सकता।"
Amey Pandya: 'विवाह' का यह क्यूट बच्चा अब हो गया है बड़ा, 18 साल बाद कुछ ऐसे दिखते हैं अमेय पांड्या
5 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty
इस दौरान निर्देशक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जैसे कोविड के बाद उनकी सूर्यवंशी ने लोगों को खुश किया था। वैसे ही सिंघम अगेन भी दर्शकों को पसंद आएगी। इसके साध ही उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' की तुलना 'एवेंजर्स' के करना नहीं चाहिए। उनका एक कॉप यूनिवर्स है, जिसे वो आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि 'सिंघम अगेन' से दर्शकों को वो सब मिलेगा, जो वो चाहते हैं।
Dhanush: धनुष ने बताया खुद को आउटसाइडर, 'रायन' की रिलीज से पहले आलोचनाओं में घिरे सुपरस्टार