Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
ravi kishan praises amitabh bachchan for kalki 2898 ad big b talks about his acting in Laapataa Ladies video
{"_id":"6694af09310b96031d07b2a0","slug":"ravi-kishan-praises-amitabh-bachchan-for-kalki-2898-ad-big-b-talks-about-his-acting-in-laapataa-ladies-video-2024-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh-Ravi: रवि किशन ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बिग बी ने गले लगाकर किया अभिवादन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh-Ravi: रवि किशन ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बिग बी ने गले लगाकर किया अभिवादन
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अमिताभ बच्चन की मुलाकात रवि किशन से हुई, जिन्होंने फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की। रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जो तुरंत वायरल हो गया।
2 of 5
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ravikishann
रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अमिताभ बच्चन को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की प्रशंसा कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'लापता लेडीज' में उनके अभिनय की प्रशंसा की तो वहीं रवि किशन ने 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ की। वीडियो साझा करते हुए रवि किशन ने प्यारा नोट भी लिखा।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @amitabhbachchan
वीडियो के साथ कैप्शन में रवि किशन ने लिखा, 'मैं कल्कि में उनके किरदार की तारीफ कर रहा था और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी 'लापता लेडीज' के मेरे किरदार मनोहर की तारीफ कर रहे थे। ये बड़े कलाकार और बड़े व्यक्तित्व को दर्शाता है, तभी ना वो सदी के महानायक हैं। उनका ये प्यार आशीर्वाद रूप में बना रहे।' इसके बाद वीडियो पर प्रशंसकों ने भी खूब प्यार लुटाया और जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @amitabhbachchan
वीडियो में अमिताभ बच्चन कुर्ता सेट पहने नजर आए तो वहीं रवि किशन ब्लैक कुर्ता सेट में दिख रहे थे। दोनों के बीच मधुर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था और हंस के बातें कर रहे थे। रवि किशन ने बिग बी से कहा कि आपने क्या अभिनय किया है, थिएटर में सब लोग अपना किरदार देख के पागल हो गए थे, तभी अमिताभ बच्चन ने कहा अरे मेरा तो छोटा सा रोल था तो किया मैंने, फिर उन्होंने 'लापता लेडीज' में रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा कि किरदार बहुत प्यारा था।
विज्ञापन
5 of 5
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ravikishann
'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन ने अश्वथामा की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये के कलेक्शन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। वहीं रवि किशन ने 'लापता लेडीज' में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है और अपने किरदार और संवादों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।