अभिनेता रवि किशन को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है। उनका परिचय अक्सर भोजपुरी एक्टर के तौर पर दिया जाता रहा है। मगर, दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना अभिनय सफर हिंदी सिनेमा से शुरू किया। रवि किशन आज गुरुवार 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से और बॉलीवुड फिल्मों में रवि किशन के 10 यादगार किरदार...
2 of 15
तेरे नाम फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे नाम'
साल 2003 में आई सलमान खान और भूमिका चावला अभिनीत फिल्म 'तेरे नाम' में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का रोल अदा किया, जो निर्जरा (भूमिका चावला) का मंगेतर है। वे फिल्म में पुजारी की भूमिका में दिखे। इस फिल्म ने रवि किशन को बॉलीवुड में अच्छी लोकप्रियता दिलाई। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
3 of 15
फिर हेरा फेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर हेरा फेरी
साल 2006 में आई फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में रवि किशन ने तोतला विलेन का किरदार निभाया था जो शरत सक्सेना की गैंग का गुंडा होते हैं। रवि किशन के तोतले किरदार को काफी पसंद किया गया। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और रिमी सेन लीड रोल में थे। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। यह फिल्म साल 2000 में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हेरा फेरी' का सीक्वल है। अब 'हेरा फेरी 3' का एलान भी हो चुका है।
4 of 15
'लक' में रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
लक (2008)
साल 2009 में सोहम शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'लक' में रवि किशन ने राघव नाम के एक ऐसे अपराधी का किरदार निभाया था जो मनोरोगी है। वह मूसा का सबसे ज्यादा पसंदीदा इंसान है। इस फिल्म में रवि किशन का डायलॉग 'मौत की तलाश में जीता हूं, मौत तो उनकी होती है जो हाथ की लकीरों में जीते हैं', खूब पसंद किया गया। राघव फिल्म की महिला किरदार आयशा (श्रुति हासन) से पागलपन की हद तक प्यार करता है। इस फिल्म में अपने अभिनय से रवि किशन ने रोंगटे खड़े कर दिए थे। इस फिल्म में संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, इमरान खान और डैनी की मुख्य भूमिकाएं थी।
5 of 15
रावण
- फोटो : सोशल मीडिया
'रावण'
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी और साल 2010 में आई फिल्म 'रावण' में भी रवि किशन नजर आए। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और गोविंदा जैसे सितारे नजर आए। रवि किशन ने फिल्म में अभिषेक बच्चन के भाई मंगल का किरदार अदा किया। उनका यह किरदार कुंभकर्ण पर बेस्ड था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही, मगर रवि किशन का किरदार पसंद किया गया।