फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda SwatantryaVeer Savarkar has officially been submitted for the Oscars Sandeep Singh shares post

Oscars 2025: संदीप सिंह की इंस्टा पोस्ट से फिल्म जगत में खलबली, पोस्ट फेडरेशन के पास फिल्म जमा होने पर या..?

Tue, 24 Sep 2024 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Sep 2024 11:52 AM IST
सार

रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी और इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' भी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के पास सबमिट होने वाली फिल्मों में शुमार थी। निर्माता संदीप सिंह ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। 

विज्ञापन
Randeep Hooda SwatantryaVeer Savarkar has officially been submitted for the Oscars Sandeep Singh shares post
स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के लिए भारत की तरफ से भेजे जाने वाली फिल्म का कल सोमवार को एलान हो चुका है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 'लापता लेडीज' को आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना है। इस बीच 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने आज मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसमें कुछ ऐसा लिख दिया है कि फिल्म जगत में खलबली मच गई है। लोग असमंजस में हैं कि क्या रणदीप हुड्डा की फिल्म भी ऑस्कर में भेजी जा रही है? आखिर मामला क्या है? चलिए पड़ताल करते हैं

विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show 2: रिपीट होता है द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 का कंटेंट? कीकू शारदा बोले- ओटीटी अलग है

विज्ञापन

29 फिल्मों में से किया गया चयन
फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' भी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के पास सबमिट होने वाली फिल्मों में शुमार थी। दरअसल, फेडरेशन के पास कुल 29 फिल्मों की सूची थी। इनमें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की तमाम फिल्में शामिल थीं। इन्हीं में से 'लापता लेडीज' को फेडरेशन ने आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना। रणदीप हुड्डा की फिल्म को भी फेडरेशन के पास सबमिट किया गया था। हालिया पोस्ट में संदीप सिंह ने यही जानकारी दी है।
Coldplay Concert: दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का क्रेज, होटल के दामों ने छुआ आसमान

संदीप सिंह ने क्या लिखा?
संदीप सिंह ने पोस्ट के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं और लिखा है, 'बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है! हमारी फिल्म 'स्वातंत्र सावरकर को आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए प्रस्तुत किया गया । इसके लिए हम फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के शुक्रगुजार हैं। हमारे लिए यह सफर वाकई अनमोल रहा है और हम उन सभी के प्रति शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इस दौरान हमारा साथ दिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SANDEEP SINGH (@officialsandipssingh)

विज्ञापन

पोस्ट देख कंफ्यूज हुए लोग
'स्वतंत्र वीर सावरकर' इस साल मार्च में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन रणदीप हुड्डा ने किया है, साथ ही मुख्य भूमिका भी उन्होंने अदा की। रणदीप ने यह फिल्म संदीप सिंह व अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रोड्यूस की। अब संदीप सिंह के हालिया पोस्ट ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है कि क्या यह फिल्म भी ऑस्कर में जा रही है? हालांकि, उनकी पोस्ट में ऐसा कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने सिर्फ फेडरेशन के पास इसे सबमिट किए जाने की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed