फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir to neetu singh Kapoor family in Kapil Sharma Sunil Grover comedy show premiere on Netflix

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी शो में नाचते-झूमते पहुंचा कपूर परिवार, कपिल ने किया भव्य स्वागत

Sat, 30 Mar 2024 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Mar 2024 08:16 PM IST
सार

कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' आज से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है। इसके प्रीमियर एपिसोड में कपूर खानदान पहुंचा है। नीतू सिंह अपने दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के साथ दिलचस्प बातें साझा करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Ranbir to neetu singh Kapoor family in Kapil Sharma Sunil Grover comedy show premiere on Netflix
कपिल शर्मा, कपूर फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' आज 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है। इसके प्रीमियर शो में कपूर परिवार पहुंचा है। रणबीर कपूर अपनी मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा के साथ कपिल शर्मा के शो में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। परिवार के सभी सदस्य नाचते-झूमते अपने अंदाज में मंच तक पहुंचे। कपिल शर्मा ने भी सभी का जोरदार स्वागत किया। कपिल अपने शो में नीतू सिंह के पैर छूते नजर आए।

विज्ञापन

रिद्धिमा की पिटाई करते थे रणबीर!
शो के दौरान कपिल शर्मा, सभी मेहमानों से दिलचस्प बातें करते दिखे। इस दौरान रणबीर कपूर ने बचपन से जुड़ी बातें साझा कीं। उन्होंने खुलासा किया कि वह बचपन में बहन रिद्धिमा की खूब पिटाई किया करते थे। रणबीर ने कहा, 'अब बुरा लगता है, लेकिन मैंने इसे बचपन में बहुत मारा है'। नीतू सिंह ने भी कहा, 'मैं जब भी कहीं बाहर जाती थी तो इससे कहकर जाती थी, तू हाथ नहीं लगाएगा मेरी बेटी को'। रणबीर ने आगे कहा, 'लड़ाई के बाद ये रोते मम्मी से कहती, 'मम्मी मारा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर के दोस्तों को पीटती थीं रिद्धिमा
कपिल ने रणबीर से पूछा फिल्म 'एनिमल' में आप अपनी बहन के लिए स्कूल में जाकर क्लास के बड़े लड़कों से झगड़ा करते दिखे। क्या रियल लाइफ में भी आपने कभी रिद्धिमा के लिए झगड़ा किया। इस पर रणबीर से पहले रिद्धिमा बोल पड़ीं। उन्होंने कहा, 'नहीं! मैंने झगड़ा किया है। मैं हैवी वेट चैंपियन थी। मैं पटकती थी इसके दोस्तों को। यह सिंगल पसली था'। इस पर रणबीर ने कहा, 'जब हम छोटे थे तो डब्ल्यू डब्ल्यू एफ बहुत लोकप्रिय हो गया था। फिर हम दोनों के बीच वो होता था। मैं इसे मारता था'।
The Bull: सलमान खान ने करण जौहर की 'द बुल' से पीछे खींचे हाथ, वजह कर देगी निराश

विज्ञापन

बहुत शांत हैं रणबीर कपूर
कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सभी लोग ऋषि कपूर को याद करते दिखे। नीतू सिंह ने अपने दोनों बच्चों- रणबीर और रिद्धिमा के संस्कारों की तारीफ की और इसका श्रेय अपने दिवंगत पति व अभिनेता ऋषि कपूर को दिया। दरअसल, शो में कपिल ने नीतू सिंह से पूछा कि रणबीर रियल लाइफ में 'बर्फी' फिल्म में अपने किरदार की तरह शांत हैं या 'एनमिल' वाले किरदार की तरह हैं? इस पर नीतू सिंह ने कहा, 'बर्फी से नीचे कुछ हो सकता है? ये बहुत ज्यादा शांत है। इसको कुछ फर्क नहीं पड़ता। इतना शोर हुआ कि एनिमल हिट होगी या क्या होगा। उसको नहीं कुछ फर्क पड़ा'।
Stars Married Secretly: बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई गुपचुप शादी, सालों तक फैंस को नहीं लगी खबर

राहा में जाएंगे परिवार के संस्कार
नीतू सिंह ने कहा, 'मेरे दोनों बच्चे बहुत कूल हैं। रिद्धिमा भी बहुत कूल है। आज तक किसी से इन दोनों ने ऊंची आवाज में बात नहीं की होगी। मेरे बच्चों के संस्कार बहुत अच्छे हैं और ये संस्कार ऋषि जी ने दिए हैं। समय की कीमत। लोगों की इज्जत करना, पैसों की इज्जत करना। वो बहुत सख्त थे और मेरे बच्चे देखते थे और सीखते थे। मुझे लगता है राहा में भी वही संस्कार जाएंगे'। नीतू सिंह ने आगे बताया, 'जब ये दोनों पढ़ते थे तो ऋषि जी बिल्कुल जरूरत के पैसे इन्हें देते थे। अगर इन्हें कुछ अलग से खरीदना पड़े तो उसकी गुंजाइश नहीं होती थी। मैं इन्हें अलग से दे देती थी'।
Nani 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म के एलान से बढ़ाया उत्साह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed