भारतीय फिल्म उद्योग के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर ने दमदार अभिनय से किरदार को पर्दे पर जीवंत करने का काम किया है, जिस कारण वो लोगों के दिलों में छा गए। अभिनेता ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में दी हैं और राजनीति में भी उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की। इसके साथ ही अभिनेता का निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा है। आज 23 जून को राज बब्बर अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे उनके जीवन से जुड़ी बातें।
2 of 6
राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
थिएटर से शुरू किया अभिनय करियर
राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था, जो फिरोजाबाद जिले में आता है। अभिनेता के अंदर बचपन से ही अभिनय का जुनून था, जिस कारण उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा के बाद वो दिल्ली आ गए और एनएसडी में एडमिशन ले लिया। यहां से उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे और थिएटर के जरिए अभिनेता ने अपने अभिनय कौशल को धार दी।
सिनेमाई दुनिया में रखा कदम
एनएसडी में पढ़ाई करने के बाद साल 1977 में उन्होंने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की। अभिनेता की पहली फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' थी, जिसमें भारत में आपातकाल के दौर की कहानी दिखाते हुए तत्कालीन सरकार पर व्यंग्य किया गया था। हालांकि, अभिनता को खास पहचान साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' से मिली, जिसमें उन्होंने एक दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि इस रोल में उन्हें जीनत अमान के किरदार के साथ ऐसा करना था, जिस कारण अभिनेता घबरा गए थे। हालांकि, इस भूमिका ने एक्टर को काफी पहचान दिलाई। इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलने लगी और उन्होंने विलेन के तौर पर काफी नाम कमाया।
इन फिल्मों में भी किया शानदार काम
राज बब्बर एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने हीरो, विलेन के अलावा अन्य भूमिकाओं में भी एक अलग मिशाल पेश की। उनकी इसी कला ने दर्शकों को मुरीद बनाया है। अभिनेता की कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें, तो 'प्रेम गीत', 'उमराव जान', 'मजदूर', 'मेहंदी', 'हकीकत', 'निकाह', 'अगर तुम ना होते', 'आज की आवाज', 'सलमा', 'आज', 'घायल' जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेता ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल 'बहादुर शाह जफर', 'महाभारत' और 'महाराजा रणजीत सिंह' में भी शानदार भूमिका निभाई है।
5 of 6
राज बब्बर
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajbabbarmp
निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा
फिल्मों के अलावा अभिनेता अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे। राज बब्बर ने साल 1975 में मशहूर अभिनेत्री नादिरा से शादी कर ली थी, जिनसे दो बच्चे हुए आर्य बब्बर और जूही बब्बर। शादीशुदा होने के बाद भी अभिनेता को स्मिता पाटिल से प्यार हो गया और उन्होंने साल 1986 में उनसे शादी कर ली। फिर उसी साल उनका बेटा हुआ प्रतीक बब्बर, बच्चे के जन्म के कुछ हफ्ते बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया। इसके बाद अभिनेता फिर अपनी पहली बीवी के पास लौट आए। आज प्रतीक बब्बर भी एक अच्छे एक्टर हैं।