लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन 24 जून को रिलीज हो गया है। इस सीरीज में प्रधानजी की भूमिका अदा करने वाले एक्टर रघुबीर यादव आज 25 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रघुबीर यादव का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। क्या संयोग है कि इस सीरीज की शूटिंग भी मध्य प्रदेश के गांव में हुई है। रघुबीर यादव की जिंदगी में ऐसे संयोग और दिलचस्प किस्से ढेर सारे हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं
2 of 7
रघुबीर यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
10वीं की परीक्षा में फेल हो गए प्रधानजी
रघुबीर यादव को बचपन से ही नाटक और अभिनय में दिलचस्पी रही है। इसके अलावा गायिकी की तरफ भी उनका झुकाव रहा है। अगर किसी चीज में दिलचस्पी नहीं थी तो वह थी पढ़ाई-लिखाई। रघुबीर पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। घरवालों ने 10वीं के बाद उन्हें साइंस दिला दी थी, जिसके बाद वह फेल हो गए। फेल होने के बाद दोस्त के कहने पर वह घर से भाग गए थे। कहा यह भी जाता है कि उन्हें गायन में दिलचस्पी थी, जिसका घर में विरोध हुआ और वे गायिकी में नाम कमाने के लिए घर से भाग गए।

3 of 7
रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
ढाई रूपये में नाटक कंपनी में काम किया
रघुबीर यादव ने घर से भागने के बाद अपनी मंजिल की तलाश शुरू की। उस वक्त उनकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। उन्होंने ढाई रुपये में नाटक कंपनी में काम किया। एक्टर के मुताबिक वह घर से दो तीन बार भाग चुके हैं, जब पैसे खत्म हो जाते थे वह घर वापस लौट आते थे।
4 of 7
रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
एनएसडी से एक्टिंग कोर्स
रघुबीर यादव ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया है। थिएटर की दुनिया में भी वे काफी सक्रिय हैं। करियर की बात करें तो रघुबीर ने साल 1985 में आई फिल्म 'मैसी साहब' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद साल 1988 में फिल्म मेकर मीरा नायर की सलाम बॉम्बे में नजर आए। अभिनय की दुनिया में रघुबीर यादव को पहचान टीवी सीरियल मुंगेरी लाल के हसीन सपनों से मिली। साल 1990 में यह टीवी शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ करता था। इसके बाद वह सीरियल मुल्ला नसीरुद्दीन में नजर आए।
5 of 7
पीपली लाइव
- फोटो : सोशल मीडिया
‘महंगाई डायन खाए जात है’ से दिखाया गायिकी का हुनर
गायन में उनकी दिलचस्पी शुरू से काफी ज्यादा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह रात को कव्वाली सुनने के लिए घर से चुपके से भाग जाया करते थे। फिल्म पीपली लाइव में 'रघुबीर यादव' का गाया गाना ‘महंगाई डायन खाए जात है’ खूब लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा भी रघुवीर ने कई फिल्मों के गाने गाए व कंपोज किए हैं।