Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के धमाकेदार संगीत की तैयारी, निर्देशक सुकुमार और कंपोजर देवीश्री के साथ दिखे अल्लू
Pushpa 2: ईयरफोन का इंतजाम कर लीजिए! तैयार हो रहा है 'पुष्पा 2' का धमाकेदार संगीत, कंपोजर और निर्देशक के साथ दिखे अल्लू
विस्तार
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्प 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आगामी 8 अप्रैल को अल्लू के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का टीजर जारी होगा, जिसका प्रशंसक सांसें थामकर इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दिलचस्प खबर यह है कि इस फिल्म के संगीत को लेकर भी निर्माताओं ने कमर कस ली है। हाल ही में अल्लू अर्जुन, निर्देशक सुकुमार और कंपोजर देवीश्री प्रसाद को साथ देखा गया। तीनों एक संगीत सत्र के लिए साथ आए। निर्माताओं ने तस्वीर जारी कर यह जानकारी साझा की है।
'पुष्पा' के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई तस्वीर
फिल्म 'पुष्पा' के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर साझा की गई है। इसमें अभिनेता अल्लू, निर्देशक सुकुमार और कंपोजर देवीश्री प्रसाद साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, सुकुमार और देवी प्रसाद 'पुष्पा 2 द रूल' के म्यूजिक सैशन के लिए। अपने ईयरफोन का इंतजाम कर लीजिए'।
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वर्ष 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा' की अगली कड़ी के रूप में 'पुष्पा 2' इस साल दर्शकों के बीच पहुंचेगी। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी। पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। हाल ही में इस फिल्म का एक और पोस्टर जारी करके इसके टीजर रिलीज का एलान किया गया।
बीते वर्ष जारी हुआ था पहला पोस्टर
इससे पहले बीते वर्ष भी 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था। इसमें वह साड़ी पहने हुए नजर आए थे। उनका चेहरा नीले और लाल रंग से रंगा हुआ था। साल 2021 में रिलीज पुष्पा: द राइज को सुकुमार ने ही लिखा और निर्देशित किया था। अल्लू के लुक को क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी कॉपी करके सननसी फैला दी थी। असल में डेविड, अल्लू अर्जुन के बड़े फैन हैं। फिल्म के दूसरे पोस्टर पर भी उन्होंने तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
View this post on Instagram