देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा होली इन दिनों भारत में है। सोमवार को होली पार्टी के दौरान प्रियंका को परिवार और दोस्तों के जमकर साथ होली में पार्टी में जमकर मस्ती करते देखा गया। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए। पार्टी के दौरान प्रियंका ने बेटी मालती के साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जो खूब वायरल हो रही है।
Priyanka Chopra: होली पार्टी में निक जोनस के साथ जमकर नाचीं प्रियंका, बेटी मालती के साथ तस्वीरें हुई वायरल
इन तस्वीरों में प्रियंका बेटी मालती को अपनी गोद में पकड़े हुए नजर आ रही है। वहीं, मालती भी बेहद खूबसूरती से कैमरे के सामने पोज देती हुईं नजर आ रही हैं, जबकि इस तस्वीर में निक उनके पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं, जो पूरी तरह से होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
होली पार्टी के दौरान प्रियंका सफेद चूड़ीदार सूट में नजर आ रही हैं। वहीं, निक जोनस भी सफेद कुर्ता पायजामा में दिखाई दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में हॉलीवुड स्टार होली के त्योहार का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया, जो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया है।
फिलहाल, प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों कई फिल्म निर्माताओं से मिल रही हैं और कई स्क्रिप्ट पढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इन दिनों संजय लीला भंसाली के साथ भी एक फिल्म पर चर्चा कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द इससे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।
Ankita-Vicky Holi Party: विक्की-अंकिता की होली पार्टी में लगा सितारों के मेला, इन मशहूर हस्तियों ने की शिरकत
Arjun Kapoor: मां मोना शौरी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा इमोशनल नोट