कई हॉलीवुड फिल्में दर्शकों को खूब भाती हैं। इन फिल्मों में 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' का नाम भी शामिल हो गया है। यह फिल्म सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर लिया है। आइए जानते हैं इसने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
'प्रेडेटर बैडलैंड्स' का रविवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' ने पहले दिन 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई में काफी इजाफा हुआ। शनिवार को इसने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसका टोटल कलेक्शन 8.77 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह से इस फिल्म ने 'जटाधरा' से ज्यादा कमाई कर ली है। इसने 99 लाख रुपये कमाए हैं।
3 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
क्या है ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की कहानी?
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ में दिखाया गया है कि एक ऐसी दुनिया है, जहां ‘याउतजा’ नाम के एलियन रहते हैं। ये लोग दूसरे ग्रह पर जाकर इंसानों और दूसरे जीवों का शिकार करते हैं। इसमें इंसान और एलियन के बीच जंग दिखाई गई है। यह साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जो दर्शकों को रोमांचित करती है।
4 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की स्टारकास्ट
फिल्म के निर्देशक डैन ट्रैचनबर्ग हैं। उन्होंने ‘प्रे’ (2022) और ‘10 क्लोवरफील्ड लेन’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। इसके निर्माता जॉन डेविस, मार्क टॉबरऑफ, बेन रोसेनब्लेट और ब्रेंट ओकॉनर हैं। फिल्म में एले फैनिंग और दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी ने अभिनय किया है। फिल्म के लेखर पैट्रिक ऐइसन और डैन ट्रैचनबर्ग हैं।
5 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : एक्स
प्रेडेटर फ्रेंचाइजी की फिल्में
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’, ‘प्रेडेटर यूनिवर्स’ की नौवीं किस्त है। सबसे पहले इस फ्रेंचाइजी की फिल्म 1987 में ‘प्रेडेटर’ के नाम से रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘प्रेडेटर 2’ (1990), ‘एलियन वर्सेज प्रेडेटर’ (2004), ‘रेक्वियम’ (2007), ‘प्रेडेटर्स’ (2010), ‘द प्रेडेटर’ (2018), ‘प्रे’ (2022) और ‘किलर्स ऑफ किलर्स’ (2025) जैसी किस्तें आ चुकी हैं। वक्त के साथ सभी फिल्में और बेहतर होती चली गईं।