फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ponniyin Selvan Movie star Jayam Ravi announces separation from wife Aarti due to personal reasons

Jayam Ravi: अभिनेता जयम रवि ने किया पत्नी आरती से तलाक का एलान, छूट गया 15 वर्षों का साथ

Mon, 09 Sep 2024 02:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Sep 2024 02:15 PM IST
सार

तमिल के लोकप्रिय अभिनेता जयम रवि ने आज फैंस के साथ एक चौंकाने वाली खबर साझा की है। एक्टर ने शादी के करीब 15 साल बाद पत्नी आरती से तलाक ले लिया है। उन्होंने बताया कि वे और आरती निजी वजहों से अलग हुए हैं।

विज्ञापन
Ponniyin Selvan Movie star Jayam Ravi announces separation from wife Aarti due to personal reasons
जयम रवि - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता जयम रवि की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। एक्टर अपनी पत्नी आरती से तलाक ले रहे हैं। आज सोमवार को अभिनेता ने इसका एलान किया है। आरती और जयम 15 वर्षों से शादीशुदा जिंदगी में थे। दोनों ने वर्ष 2009 में शादी रचाई थी। अभिनेता का कहना है कि वे निजी वजहों से तलाक ले रहे हैं। जयम ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

तमिल सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर हैं जयम
'पोन्नियिन सेल्वन' स्टार जयम रवि ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट साझा कर लिखा कि वह व्यक्तिगत कारणों से अपनी 15 साल की शादीशुदा जिंदगी को समाप्त कर रहे हैं। पत्नी आरती से तलाक ले रहे हैं। जयम रवि तमिल सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर हैं। वे मणि रत्नम की 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आ चुके हैं। 
Vikas Sethi Death: मुंबई में होगा विकास सेठी का अंतिम संस्कार, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'सोच-विचार के बाद लिया फैसला'
आरती चर्चित टीवी प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी हैं। रवि ने आरती से वर्ष 2009 में शादी रचाई और कपल के दो बेटे हैं। जयम ने पोस्ट में जिक्र किया है कि उन्होंने यह फैसला किसी जल्दबाजी में नहीं लिया है। एक्टर ने आगे लिखा, 'बहुत भारी मन के साथ आप लोगों से यह जानकारी साझा करनी पड़ रही है, इस पर बहुत सोच-विचार और चर्चा की गई। उसके बाद मैंने और आरती ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया है।
Bobby Deol: 'एनिमल' में अबरार का रोल करने से पहले घबरा रहे थे बॉबी, शूटिंग के लिए डेढ़ साल करना पड़ा था इंतजार

विज्ञापन

प्रशंसकों से की ये अपील
एक्टर ने आगे लिखा है, 'यह फैसला जल्दबाजी में नहीं है। यह कुछ निजी वजहों से लिया गया है और मुझे लगता है कि इसी में हमारी और हमसे जुड़े लोगों की भलाई है'। जयम ने लिखा है कि उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा करने का फैसला किया, क्योंकि वे हमेशा पारदर्शी रहना पसंद करते हैं। इसी के साथ अभिनेता ने लोगों से भी निजता का ख्याल रखने की अपील की है और कहा है कि वे किसी तरह की अफवाह न फैलाएं न ही आरोप लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed