फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Kalyan wife Anna Lezhneva graduated with a Master of Arts degree from National University of Singapore

Anna Lezhneva: पवन कल्याण की पत्नी अन्ना की बड़ी उपलब्धि, सिंगापुर विश्वविद्यालय से हासिल की मास्टर डिग्री

Tue, 23 Jul 2024 02:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jul 2024 02:11 PM IST
सार

अभिनेता व आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा ने सिंगापुर विश्वविद्याल से मास्टर डिग्री हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan wife Anna Lezhneva graduated with a Master of Arts degree from National University of Singapore
Anna Lezhneva - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम व लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्होंने सिंगापुर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में काजनसेना प्रमुख और आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी शामिल हुए। अन्ना की इस उपलब्धि पर उन्हें आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू बधाई दी। सीएम नायडू ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके कहा कि अन्ना लेजनेवा की यह उपलब्धि बड़ी है।

विज्ञापन

Karan Aujla: भारत में धूम मचाने को तैयार 'तौबा तौबा' सिंगर करण औजला, अभी से लाखों में बिक रहें शो के टिकट?
विज्ञापन


सीएम ने पोस्ट साझा कर दी बधाई
पत्नी अन्ना की ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी पहुंचे और इस उपलब्धि का जश्न मनाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऐना नीले रंग का गाउन पहने हुए ग्रेजुएशन स्क्रॉल रिसीव कर रही हैं। सीएम चंद्र बाबू नायडू ने एक्स पर वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने काफी शानदार संदेश लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन-बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
सीएम नायडू ने लिखा है, 'सिंगापुर विश्वविद्यालय से कला में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने पर अन्ना लेजनेवा गारू को बधाई। आपकी उपलब्धि उल्लेखनीय है और यह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, खासकर आंध्र प्रदेश की उन बहनों और बेटियों के लिए, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं'। पोस्ट में सीएम ने पवन कल्याण को भी टैग किया।
Kanguva: सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' पर आई बड़ी जानकारी, फिल्म में नजर आ सकते हैं ये मशहूर अभिनेता

2013 में हुई पवन कल्याण और अन्ना की शादी
अन्ना ने 43 की उम्र में यह डिग्री हासिल की है। और शादी के करीब 11 साल बाद उन्हें यह उपलब्धि मिली है। पवन कल्याण और अन्ना ने वर्ष 2013 में शादी की थी। अन्ना रूस की मॉडल हैं। अन्ना से पहले पवन कल्याण ने साल 2009 में रेनू देसाई से शादी रचाई थी। एक्टर की ये शादी ज्यादा टिक नहीं पाई और दोनों का साल 2012 में तलाक हो गया। पवन कल्याण ने पहली शादी 1997 में नंदिनी से की थी और साल 2008 में इनकी राहें अलग हो गईं।
Raghav Juyal: 'किल' को अपनी शानदार सफलता मानते हैं राघव जुयाल, बोले- 'हमारी मेहनत का फल मिल रहा है'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed