डिजिटल रिव्यू: सूर्यवंशी (ट्रेलर)
कलाकार: अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, कुमुद मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता आदि।
निर्देशक: रोहित शेट्टी
रेटिंग: ***
तो फाइनली आ रही है पुलिस। नवरात्रि के ठीक एक शाम पहले। मुंबई में उस रात से चौबीस घंटे मॉल खुलने वाले हैं। अगले दिन महाराष्ट्र में गुडी पाडवा की छुट्टी होगी, उत्तर भारत में शुरू होंगे चैत्र नवरात्र यानी धूम धमाका नव संवत्सर का। रोहित शेट्टी की बड़ी ख्वाहिश रही है कि वह एवेंजर्स सीरीज सरीखा अपना कॉप यूनीवर्स बनाएं। सिंबा में सिंघम को लेकर मामला वह जमा भी चुके हैं। अबकी बार इम्तिहान सूर्यवंशी को मिलाकार पूरी त्रिमूर्ति का होना है।
2 of 4
Sooryavanshi
- फोटो : social media
फिल्म सूर्यवंशी का चार मिनट 15 सेकंड का ट्रेलर शुरू होता है मुंबई पर अब तक हो चुके बड़े आतंकी हमलों की गिनती से और बताया जाता है कि अगला बड़ा हमला होने की तैयारी हो चुकी है। शहर में कहीं छह सौ किलो आरडीएक्स दफन है। अभिमन्यु सिंह की हवालात में पूछताछ चल रही है। खुले में जैकी श्रॉफ किसी आतंकी का सा चोला पहने नजर आते हैं। बंद होती लिफ्ट में कुमुद मिश्रा की झलक दिखती है। हैरान परेशान सूर्यवंशी की फैमिली भी बीच में हैं। उसके पेट में गोली लगी है। बीवी अपनी संतान को लेकर बेहाल है।
3 of 4
Sooryavanshi
- फोटो : social media
सब कुछ मसाला फिल्मों सा सेट है। और, फिर सोने पर सुहागा सा आता है सिम्बा। पहले सूर्यवंशी उसकी एंट्री सेट करता है। फिर सिम्बा आकर सिंघम की। और फिर, तीनों मिलकर अपनी अपनी एक्शन लाइन बोलकर निकल पड़ते हैं हिंदी सिनेमा का ये पहला कॉप यूनीवर्स आगे बढ़ाने। ट्रेलर की लंबाई थोड़ा कम होती तो असर शायद ज्यादा होता। स्पेशल इफेक्ट्स अजय देवगन की उसी कंपनी के नाम है जिसने तानाजी के लिए काम किया है, लेकिन तानाजी जितने असरदार यहां ये हैं नहीं। दिक्कत निर्देशक और सिनेमेटोग्राफर की लड़ी न जुड़ पाने की भी हो सकती है।
4 of 4
Sooryavanshi
- फोटो : amar ujala mumbai
ट्रेलर में कटरीना की एंट्री गलत जगह पर है। उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म में ये सही जगह पर होगी। संवाद अपनी जगह सही सेट दिखते हैं। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में धर्मेंश येलांडे जैसे नचैयों को भी आसमान में लटका रहे रोहित शेट्टी की इस फिल्म की शोहरत भी पिछले साल भर से सातवें आसमान में है। उनके पास सिंबा और सिंघम की जबर्दस्त की सफलता है। सूर्यवंशी का तेज परदे पर सही चमका तो ये गर्मियां इसी के नाम रहने वाली हैं।