{"_id":"578c9df34f1c1b9432c4bd0b","slug":"great-grand-masti-and-sultan-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' औंधे मुह गिरी, 'सुल्तान' नए कीर्तिमान की ओर","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' औंधे मुह गिरी, 'सुल्तान' नए कीर्तिमान की ओर
Mon, 18 Jul 2016 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की 'सुल्तान' की कमाई एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस हफ्ते सेक्स कॉमेडी 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के रिलीज होने के बाद सुल्तान की कमाई पर असर पड़ने की बात कही जा रही थी लेकिन 'सुल्तान' ने तो नया रिकॉर्ड बना डाला।
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' औंधे मुह गिरी, 'सुल्तान' नए कीर्तिमान की ओर
2 of 5
पहले बात करते हैं 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की। इस शुक्रवार रिलीज हुई ये फिल्म फूहड संवादों और अश्लील दृश्यों से भरी पड़ी है। इसको लेकर फिल्म की चर्चाएं भी काफी थी लेकिन फिल्म की कमाई इसके फुस्स पटाखा होने की कहानी कह रही है। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 2.5 करोड़, शनिवार को 2.5 करोड़ और रविवार को 3.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की पहले वीकएंड पर कुल कमाई 8.25 करोड़ है। वहीं दूसरी ओर 'सुल्तान' के रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी है।
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' औंधे मुह गिरी, 'सुल्तान' नए कीर्तिमान की ओर
3 of 5
सुल्तान ने अपने दूसरे हफ्ते में शनिवार तक 248 करोड़ रुपये की कमाई की। 17 जुलाई को रविवार होने के चलते फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद थी और फिल्म इस पर खरी भी उतरी। रविवार को फिल्म ने 15.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 263.5 करोड़ हो गई है। भारत के बाहर भी फिल्म की शानदार कमाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' औंधे मुह गिरी, 'सुल्तान' नए कीर्तिमान की ओर
4 of 5
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 263 करोड़ पार कर चुकी सुल्तान की ओवरसीज कमाई 495 करोड़ पार कर गई है। भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में सुल्तान चौथे नंबर पर है। अब 'सुल्तान' की निगाहें 'धूम-3' के रिकॉर्ड पर हैं।
विज्ञापन
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' औंधे मुह गिरी, 'सुल्तान' नए कीर्तिमान की ओर
5 of 5
'सुल्तान' से आगे अब 'पीके 735 करोड़', 'बजरंगी भाईजान' 604 करोड़, और 'धूम-3' 529 करोड़ हैं। सुल्तान की लगातार शानदार कमाई को देखते हुए फिल्मी पंडित मान रहे हैं कि 'धूम-3' को सुल्तान पीछे छोड़ देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।