ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जल्द ही ऋचा और अली अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बच्चे के जन्म के बाद से ही उनके जीवन का नया अध्याय शुरू हो जाएगा। ऋचा और अली के प्रशंसक उनके आने वाले नन्हें बच्चे का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। साथ ही वह यह देखना चाहते हैं कि बच्चे के आने के बाद दोनों स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे संतुलित करते हैं। ऋचा और अली दोनों गैंगस्टर पर आधारित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे।
2 of 6
ऋचा चड्ढा-अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी और अली फजल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' 5 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। सिर्फ एक दिन रिलीज से दूर 'मिर्जापुर 3' की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेब सीरीज की रिलीज से पहले इसकी स्कीनिंग रखी गई, जहां पर तमाम कलाकारों सहित ऋचा और अली ने भी शिरकत की। सीरीज के प्रीमियर पर अली फजल से लेकर श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और विजय वर्मा जैसे तमाम कलाकार नजर आए, लेकिन सबकी निगाहें ऋचा और अली पर ही ठहरी नजर आईं।
3 of 6
ऋचा चड्ढा-अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ स्क्रीनिंग पर हाथ में हाथ डाले नजर आए। इस दौरान ऋचा शानदार मैरून काफ्तान ड्रेस में नजर आईं। न केवल स्टाइलिश, बल्कि यह ड्रेस मां बनने वाली महिलाओं के लिए काफी आरामदायक भी लग रही थी। इसमें बीच में एक थाई-हाई स्लिट थी, जिसके चारों ओर एक डिफ्रेंट स्टाइल का पैटर्न नजर आया। उन्होंने इसे ब्लैक फ्लैट्स और एक छोटे स्लिंग बैग के साथ पेयर किया हुआ था।
4 of 6
ऋचा चड्ढा-अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करे अली फजल की तो उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और जींस के साथ कैजुअल लुक चुना। उन्होंने कुछ चेन पहनी हुई थी और उनके लंबे बाल पीछे की ओर बंधे हुए थे। 'मिर्जापुर' बेहद लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, कुलभूषण खरबंदा, राजेश तैलंग, ईशा तलवार, रसिका दुग्गल और अन्य कलाकार शामिल हैं।
5 of 6
ऋचा चड्ढा-अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2024 के मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक 'मिर्जापुर सीजन 3' प्राइम वीडियो पर दस्तक देने से बस कुछ ही घंटे पीछे है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है लोगों की बेसब्री इस शो को लेकर बढ़ती जा रही है। हर किसी को इंतजार है कि इस बार 'मिर्जापुर 3' के पिटारे में से उनके लिए क्या निकलने वाला है।