मीनाक्षी शेषाद्रि अस्सी और नब्बे के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने करियर के शीर्ष पर कई बड़े कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम किया है। हाल में ही उन्होंने निर्देशक राहुल रवैल के साथ जुड़ा अपना एक वाकया साझा किया है, जब उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म में काम देने के बाद उनके द्वारा मांगी गई फीस देने से मना कर दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने ये कह कर मना कर दिया कि रवैल के साथ काम करना ही काफी है।
2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम @iammeenakshiseshadri
राहुल रवैल की फिल्म 'डकैत' में किया था काम
फ्राइडे टॉकीज से बात करते हुए मीनाक्षी ने कहा, "राहुल रवैल जी मुझसे मिलने आए थे। मैंने सोचा कि मैं ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करूंगी, जिन्होंने बेताब, अर्जुन और लव स्टोरी जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्होंने मुझे साफ-साफ बताया कि डकैत में सनी मुख्य भूमिका में होंगे और उनके परिवार को फिल्म में ज्यादा महत्व दिया जाएगा, लेकिन जो 5-6 सीन और 2-3 गाने होंगे, वे बहुत अच्छे होंगे और उनका कंटेंट दमदार होगा और मैं अपनी हीरोइनों को बहुत खूबसूरती से पेश करने में यकीन रखता हूं। तब मैंने उनसे कहा कि उन्हें मुझे मनाने की जंरूरत नहीं है।"
3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम @meenakshiseshadriofficial
राहुल रवैल ने फीस देने से कर दिया था मना
अभिनेत्री ने आगे अपना दिल दुखाने वाला वाकया साझा करते हुए बताया,"हालांकि, साइनिंग के दौरान उन्होंने मुझे रुला दिया। उन्होंने मुझे मेरी कीमत देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें कीमत नहीं दूंगा। तुम मेरे साथ काम कर रही हो, यही तुम्हारी कीमत है। मैं जो भी दूंगा, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लेना।' मैं उनकी इतनी बड़ी प्रशंसक थी कि मैं रोते हुए भी मुस्कुराई और उनकी बात मान गई।"
कार्तिक के प्रशंसकों ने थिएटर में लगाए जमकर ठुमके, ‘रूह बाबा’ बोलें- काश मैं वहां होता
4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम @meenakshiseshadriofficial
कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ किया है काम
मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जीतेंद्र, विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने 1996 में अपनी निजी ज़िंदगी पर ध्यान देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और अमेरिका में बस गईं। मीनाक्षी शेषाद्रि ने लगभग 13 साल तक फिल्मों में काम किया है। वह आखिरी बार साल 2016 की फिल्म घायल: वन्स अगेन में अतिथि भूमिका में नजर आई थीं।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस को दिखाया अपने बालों का नया रंग
5 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम @meenakshiseshadriofficial
फिर से पर्दे पर वापसी करना चाहती हैं मीनाक्षी
अब लगभग 27 वर्षों के बाद, मीनाक्षी वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें किस तरह की भूमिकाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मौजूदा फिल्म निर्माता यह जानना चाहेंगे कि आजकल मैं कैसी हूं, मेरी कलात्मक अभिव्यक्ति क्या है, इससे पहले कि कोई मेरे लिए कोई स्क्रिप्ट लिखने का फैसला करे।"
Ayushmann Khurrana: कैसे मिली आयुष्मान को उनकी पहली फिल्म 'विक्की डोनर'? निर्देशक ने साझा किए अनकहे किस्से