फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Kumar Family Tree Know actor Love story with wife Shashi Goswami married Life childrens son Kunal Vishal

Manoj Kumar Family Tree: 'उड़न खटोला' से शुरू हुई मनोज कुमार-शशि की लव स्टोरी, जानें परिवार में कौन-कौन है?

Fri, 04 Apr 2025 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Apr 2025 12:35 PM IST
सार

Manoj Kumar Family Tree: अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे। आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। जानते हैं उनके परिवार के बारे में...

विज्ञापन
Manoj Kumar Family Tree Know actor Love story with wife Shashi Goswami married Life childrens son Kunal Vishal
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज कुमार आज शुक्रवार 04 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए।  87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सवेरे करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। अभिनय के बूते 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर हुए मनोज कुमार ने निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी अच्छी पारी खेली। वे अपने पीछे अभिनय की एक स्मृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। सवाल यह भी है कि क्या उनके परिवार की अगली पीढ़ी का कोई सदस्य सिनेमा की दुनिया में है? आखिर कौन-कौन है अभिनेता के परिवार में? जानते हैं...

विज्ञापन

शशि गोस्वामी से रचाई शादी
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई, 1937 को ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी इलाके के छोटे से शहर एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में कृष्णा कुमारी और एच एल गोस्वामी के घर हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' से प्रभावित होकर मनोज कुमार ने अपना नाम बदल लिया।  साल 1957 में आई फिल्म फैशन से मनोज कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। निजी जिंदगी की बात करें तो मनोज कुमार ने शशि गोस्वामी से शादी रचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली नजर में दिल दे बैठे थे मनोज कुमार
मनोज कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शशि गोस्वामी और दो बेटे कुणाव व विशाल हैं। शशि गोस्वामी और मनोज कुमार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हुई। साल 2013 में दोनों ने एक पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के किस्से सुनाए थे। बताया था कि जब मनोज कुमार ग्रेजुएशन कर रहे थे तो एक दोस्त के घर गए थे। वहीं, पर उन्होंने शशि को देखा था। और उन पर फिदा हो गए। पहली नजर में ही वे शशि को दिल दे बैठे। 

विज्ञापन

फिल्म ने बढ़ाईं नजदीकियां
करीब एक-डेढ़ साल तक दोनों दूर से एक-दूसरे को देखते रहते। फिर वह दिन आया जब दोनों की कहानी मुलाकात से कुछ आगे बढ़ी। दोस्तों के साथ मिलकर मनोज कुमार और शशि 'उड़न खटोला' फिल्म देखने गए थे। इसके बाद वे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। मनोज कुमार के परिवार में कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन शशि के भाई और मां उनके रिश्ते के खिलाफ थे। हालांकि, बाद में दोनों ने शादी रचाई। साल 1961 में बेटा कुणाल हुआ। फिर दूसरे बेटे विशाल के जन्म के बाद परिवार पूरा हुआ। मनोज कुमार के परिवार में उनके भाई राजीव गोस्वामी और कजिन मनीष गोस्वामी के नाम भी शामिल हैं।

क्या करते हैं मनोज कुमार के बेटे?
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने फिल्मों में कदम रखा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनकी फिल्में फ्लॉप होती गईं। कुछ साल बाद एक्टर ने प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करके बेटे को लॉन्च किया और फिल्म 'जय हिंद' बनाई। लेकिन वो भी फ्लॉप और प्रोडक्शन हाउस भी डूब गया।कुणाल ने टीवी की दुनिया में एंट्री ली, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी। फिर कुणाल ने कैटरिंग का बिजनेस शुरू कर लिया। उन्होंने दिल्ली में कैटरिंग का बिजनेस शुरू किया जो अच्छा चला।  बता दें कि कुणाल गोस्वामी मनोज कुमार की फिल्म 'क्रांति' (1981) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। वहीं, विशाल गोस्वामी ने भी इंडस्ट्री में हाथ आजमाया। हालांकि, उन्होंने बतौर एक्टर नहीं बल्कि म्यूजिक, विजुअल और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed