फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Kumar aka bharat kumar passed away Know About his famliy property and Net Worth Details in Hindi

Manoj Kumar Net Worth: अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए मनोज कुमार? अभिनय, निर्देशन और फिल्म प्रोडक्शन से की कमाई

Fri, 04 Apr 2025 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Apr 2025 10:39 AM IST
सार

Manoj Kumar Death: अभिनेता मनोज कुमार दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आखिरी सांस ली। जानते हैं वे अपने पीछे परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए?

विज्ञापन
Manoj Kumar aka bharat kumar passed away Know About his famliy property and Net Worth Details in Hindi
मनोज कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@imdb.com/

विस्तार

अभिनेता और निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार नहीं रहे। 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज शुक्रवार सवेरे करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। देशभक्ति फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मनोज कुमार को सिनेमा की दुनिया में 'भारत कुमार' नाम मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। फिल्मी हस्तियां और देश-दुनिया के प्रशंसक अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानते हैं अभिनेता अपने पीछे परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़कर गए हैं।

विज्ञापन


Manoj Kumar Death Update: कल जुहू में होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी और अक्षय कुमार ने जताया शोक

विज्ञापन
Trending Videos

अभिनय और निर्देशन से बटोरी लोकप्रियता
मनोज कुमार की शादी शशि गोस्वामी से हुई। दोनों के दो बेटे-कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी हैं। अपने करियर में मनोज कुमार ने कई जबर्दस्त फिल्मों में काम किया। उन्होंने न सिर्फ अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि निर्देशन और फिल्म निर्माण की दुनिया में भी अपना दमखम दिखाया। अभिनय से लेकर डायरेक्शन और प्रोडक्शन से उन्होंने अच्छी-खासी संपत्ति जोड़ी।

Manoj Kumar Death: शहीद से उपकार तक, इन फिल्मों ने मनोज कुमार को बनाया सुपरस्टार, पढ़िए

विज्ञापन

कितनी है कुल नेटवर्थ?
मनोज कुमार ने 'शहीद', 'हिमालय की गोद में', 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और 'क्रांति' जैसी फिल्मों के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज कुमार ने अभिनय और फिल्म प्रोडक्शन के अलावा रियल एस्टेट निवेश के जरिए भी काफी अच्छी दौलत बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज कुमार अपने पीछे अपने परिवार के लिए करीब 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 170 करोड़ रुपये तक की संपत्ति छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन

1957 में शुरू किया फिल्मी सफर
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई, 1937 को ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी इलाके के छोटे से शहर एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। नाम बदलने के पीछे एक दिलचस्प वाकया है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान मनोज, दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखने गए और फिर उनके किरदार से इतने प्रभावित हो गए कि उसी किरदार के नाम पर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया। साल 1957 में आई फिल्म फैशन से मनोज कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

इस वजह से हुआ निधन
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार के निधन का कारण कार्डियोजेनिक शॉक था, जो एक गंभीर हार्ट अटैक (हाई मायोकार्डियल इंफेक्शन) के बाद हुआ। इसके अलावा, वे पिछले कुछ महीनों से डिकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस (लिवर की गंभीर बीमारी) से भी जूझ रहे थे, जिसने उनकी सेहत को और कमजोर कर दिया था।

Manoj Kumar Death Reason: किस वजह से हुआ मनोज कुमार का निधन? फरवरी से ही अस्पताल में भर्ती थे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed