Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Maharaja OTT release date ott vijay sethupathi anurag kashyap film to premiere on netflix on 12 july 2024
{"_id":"668b80c3cf5434460202c4d9","slug":"maharaja-ott-release-date-ott-vijay-sethupathi-anurag-kashyap-film-to-premiere-on-netflix-on-12-july-2024-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharaja: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार 'महाराजा', जानें कहां और कब देख सकते हैं विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maharaja: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार 'महाराजा', जानें कहां और कब देख सकते हैं विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म
निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित और सह-लिखित 'महाराजा' एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता को फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए भी सराहना मिली। विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म 'महाराजा' एक बड़ी हिट रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और इसके तेलुगु वर्जन को भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
2 of 5
फिल्म 'महाराजा'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi
सोशल मीडिया पर फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। यह फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो अब अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खबर है कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स भारी रकम में हासिल किए हैं। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यह फिल्म 12 जुलाई को दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
3 of 5
महाराजा
- फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट भी कमाल की है। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा मलयालम स्टार ममता मोहनदास के साथ बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक अनुराग कश्यप भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने विलेन की भूमिका निभाई थी। तमिल सिनेमा में अभिनेता के रूप में 'महाराजा' अनुराग कश्यप की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2028 में 'इमाइका नोडिगल' (2018) में एक अहम भूमिका निभाई थी और निर्देशक लोकेश कनगराज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' में एक कैमियो भूमिका निभाई थी। फिल्म में संगीत अजनीश लोकनाथ का है।
इस फिल्म में विजय सेतुपति ने महाराजा नाम के एक नाई की भूमिका निभाई थी। जब महाराजा (विजय सेतुपति) की पत्नी की मृत्यु हो जाती है, तो वह अपनी बेटी ज्योति के साथ रहते हैं। एक दिन महाराजा अचानक पुलिस स्टेशन जाते हैं। उनकी शिकायत है कि उनमें से तीन ने उन पर हमला किया और उनकी बेटी को बचाने वाली लक्ष्मी का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
महाराजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वे लक्ष्मी को बचाने के लिए शिकायत करते हैं। पुलिस पहले शिकायत लेने से इनकार कर देती है, क्योंकि वे लक्ष्मी के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी जाती। असली महाराजा और उनकी बेटी पर किसने हमला किया? लक्ष्मी कौन है? क्या लक्ष्मी अंततः पकड़ी गई? इस सवालों के जवाब दर्शकों को फिल्म में मिलेंगे। जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं, अब वे इसका लुत्फ नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।