साउथ फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' पर काम कर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब लोकेश ने अपनी फिल्म 'लियो' के सीक्वल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें 'लियो 2' बनाने की इच्छा है। साथ ही उन्होंने 'कुली' पर भी अपडेट साझा किया है।
2 of 5
फिल्म 'कुली' का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'कुली' पर क्या बोले निर्देशक
निर्देशक लोकेश कनगराज हाल ही में कविन अभिनीत फिल्म ब्लडी बेगर की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रजनीकांत अभिनीत 'कुली' पर दिलचस्प अपडेट साझा किया। निर्देशक ने पुष्टि की कि रजनीकांत अभिनीत कुली की शूटिंग सुचारू रूप से चल रही है और इसे पूरा होने में केवल दो और शेड्यूल बचे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा शूटिंग पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
3 of 5
कुली
- फोटो : एक्स Dir_Lokesh
'कुली' के कलाकार
आगामी फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं, जिसकी घोषणा पहले एक टीजर ट्रेलर के साथ की गई थी, जिसमें सुपरस्टार को एक दमदार एक्शन अवतार में दिखाया गया था। उम्मीद है कि यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें रजनीकांत एक नकारात्मक किरदार निभाएंगे। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव जैसे दिग्गज सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा, श्रुति हसन, सौबिन शाहिर और सत्यराज जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे। ऐसी भी अटकलें हैं कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं।
'लियो 2' पर क्या बोले निर्देशक
स्क्रीनिंग में शामिल हुए लोकेश कनगराज से पूछा गया कि क्या वह विजय के साथ लियो 2 बनाएंगे। थि सिनेमाज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में निर्देशक ने कहा, 'केवल विजय अन्ना ही यह तय कर सकते हैं। अगर वह सहमत होते हैं तो मैं इसे जरूर बनाऊंगा।'
5 of 5
विजय-लोकेश कनगराज
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय के पार्टी पर लोकेश की प्रतिक्रिया
इसी बातचीत में निर्देशक से हाल ही में विजय द्वारा अपनी पार्टी टीवीके के लिए आयोजित राज्य सम्मेलन पर उनकी राय पूछी गई। जवाब में निर्देशक ने कहा, 'इसके बारे में क्या कह सकता हूं? बस विजय सर को शुभकामनाएं।' दरअसल, लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित विजय अभिनीत 'लियो' एक क्लिफहैंगर पर समाप्त हुई, जो एलसीयू में इस किरदार की कहानी के सीक्वल या निरंतरता का संकेत देती है। हालांकि, अभिनेता अब अपनी अंतिम फिल्म 'दलपति 69' पर काम कर रहे हैं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वह एलसीयू में अपने चरित्र को जारी रखेंगे या नहीं।