इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर' चल रही है। इसके आगे बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में पानी भर रही हैं। ऐसे में कपिल शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' भी रिलीज हो गई है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद इसकी कमाई में कमी दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
'किस किसको प्यार करूं 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के बाद घटी कमाई
कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 2.5 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन भी फिल्म की ठीक-ठाक कमाई हुई। रविवार को इसने 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
3 of 5
'किस किसको प्यार करूं 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार का कलेक्शन
वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में कमी दर्ज की गई और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। सोमवार को इसने 90 लाख रुपये की कमाई की। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक कुल 9.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
4 of 5
'किस किसको प्यार करूं 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर का असर पड़ा
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' को दर्शक प्यार दे रहे हैं। ऐसे में 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज हुई। फिल्म पर 'धुरंधर' का असर पड़ा और इसे कम दर्शक मिले। फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है।
5 of 5
किस किसको प्यार करूं 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी
'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल शर्मा, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाया है। इसके निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी हैं। इस फिल्म की कहानी ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो गलतफहमी में चार लड़कियों से शादी कर लेता है। उसके बाद मुश्किल शुरू होती है।