बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए खुशखबरी आई है। शाहरुख खान अहमदाबाद से मुंबई लौट आए हैं। शाहरुख खान हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन की वजह से बीमार हो गए थे। चलिए आपको बताते हैं शाहरुख खान कैसे और किसके संग मुंबई पहुंचे हैं --
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शाहरुख खान की तबियत गुरुवार को हीट स्ट्रोक की वजह से बिगड़ गई थी। वहीं अब उनकी तबियत में काफीसुधार देखने को मिल रहा है। आज शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के संग मुंबई वापस लौट आए हैं।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए पैपराजी बेताब खड़े थे, लेकिन शाहरुख खान को छाता से ढक कर कार तक ले जाया गया। इस दौरान उनकी बेटी सुहाना खान की एक झलक देखने को जरूर मिली।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच शाहरुख खान को उनके आवास तक ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस की एक कार शाहरुख खान की कार के आगे चल रही थी। वहीं अब किंग खान के फैंस में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है।
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं आज शाहरुख खान की मैनेजर और दोस्त पूजा डडलानी ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी से उनके हेल्थ के बारे में फैंस को अपडेट दिया था। उन्होंने लिखा था, 'मिस्टर खान के सभी फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक खुशखबरी, वे ठीक हैं। आप सभी के प्यार, प्रार्थना और चिंता के लिए शुक्रिया'।