एक्शन से भरपूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 का आगाज हो चुका है। दर्शकों को एक से बढ़कर एक स्टंट देखने को मिल रहे हैं। इस शो में बिग बॉस के दो प्रतियोगी आसिम रियाज और अभिषेक कुमार भी भाग ले रहे हैं। दोनों अपने गुस्सैल अंदाज के लिए मशहूर हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अभिषेक कुमार ने आसिम रियाज पर ऐसी कौन सी टिप्पणी कर दी है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ गया है--
2 of 5
अभिषेक कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @aebyborntoshine
खतरों के खिलाड़ी 14 का प्रीमियर कल हुआ जिसमें आसिम का गश्मीर से आमना-सामना हुआ। आसिम पहले टास्क को समझ नहीं पाए और उन्होंने हेड-ऑन स्टंट को टीम स्टंट समझ लिया था। हालांकि बाद में उन्हें टास्क समझ आ गया।
3 of 5
अभिषेक कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @aebyborntoshine
खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रसारित होने से पहले ही मीडिया में अभिषेक कुमार और आसिम रियाज के बीच टशन की खबरें आ रही थी। वहीं एपिसोड के प्रसारित होने के बाद अभिषेक कुमार ने आसिम रियाज पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट किया। तब तक खतरों के खिलाड़ी 14 का प्रीमियर हो चुका है और फैंस को पहला एपिसोड काफी पसंद भी आया।
4 of 5
अभिषेक कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @aebyborntoshine
आसिम और अभिषेक कुमार के बीच जो प्रतिद्वंद्विता चल रही है वह उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अभिषेक कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोग हेड-ऑन स्टंट को टीम स्टंट समझ रहे हैं'। इसके बाद से ही अभिषेक और आसिम के फैंस के बीच घमासान छिड़ गया है।
5 of 5
अभिषेक कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @aebyborntoshine
खतरों के खिलाड़ी 14 को निर्देशक रोहित शेट्टी को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस शो में करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार, आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, शिल्पा शिंदे, नियति फतनानी, शालीन भनोट, अदिति शर्मा, आसिम रियाज और सुमोना चक्रवर्ती नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस शो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।