संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने 'मिनमिनी' के लिए संगीत निर्देशक के रूप में तमिल में अपनी शुरुआत की है। उनके पिता, एआर रहमान , एक प्रसिद्ध वैश्विक संगीतकार और दो बार ऑस्कर विजेता हैं। उनकी चाची, एआर रेहाना, एक संगीत निर्देशक हैं और उनके चचेरे भाई, जीवी प्रकाश भी संगीत निर्देशक हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने संगीत यात्रा पर बात की है और पिता की तारीफों के पुल भी बांधे हैं।
AR Rahman: पिता से अपनी तुलना को लेकर नहीं घबरातीं एआर रहमान की बेटी खतीजा, बोलीं- वह बहुत बड़े लीजेंड हैं
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हालिया साक्षात्कार में खतीजा ने कहा कि वह अपने संगीत के लिए मशहूर होना चाहती हैं। खतीजा ने कहा, 'जब निर्देशक हलीथा शमीम ने मुझे मिनमिनी के लिए संपर्क किया, तो मैं अपने संगीत एल्बम पर काम करने में बिजी थी। इसलिए मैं ऑफर स्वीकार नहीं कर सकी। मेरे एल्बम के बाद, मुझे जुलाई 2023 के आसपास निर्देशक कजरी बब्बर से 'शेरनी' के लिए प्रस्ताव मिला और मैंने उसे साइन कर लिया और लगभग उसी समय, मुझे एक लघु फिल्म के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिला, जिसे मैंने स्वीकार नहीं किया।'
आगे खतीजा से पूछा गया कि इस जर्नी में उन्हें पिता से कितनी मदद मिली। इस पर उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें म्यूजिक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और वह वही कर रहे हैं जो उन्हें पता है, उन्होंने हमें बहुत सारे वर्ल्ड म्यूजिक सुनने, दूसरी संस्कृतियों को देखने और ट्रेंड को फॉलो न करने के लिए कहा क्योंकि ट्रेंड थोड़े समय के लिए ही चलते हैं। इसलिए अपना खुद का ट्रेंड बनाएं। उन्होंने हमें यह भी बताया कि हमें डायरेक्टर के विजन को समझने और उन्हें फॉलो करने की जरूरत है।'
खतीजा से आगे पूछा गया कि पिता का स्टारडम देख कभी उन्हें दबाव महसूस हुआ है। इस पर उन्होंने कहा, मैंने तुलना के बारे में नहीं सोचा क्योंकि वह बहुत बड़े लीजेंड हैं और मैं अभी शुरुआत कर रही हूं, लेकिन जाहिर है कि हमें बेहतरीन काम करने की जरूरत है क्योंकि मुझे अपने पिता, निर्देशक और अपने परिवार को गौरवान्वित करना है।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने महेश भट्ट को दी गुरु दक्षिणा, बोले- 'एक जन्म में चुकाना संभव नहीं है', वीडियो वायरल