Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Katrina Kaif deepfake video Viral actress speaks fluent Turkish in video with fighter actor hrithik Watch
{"_id":"65ae5f6376297e68d607711a","slug":"katrina-kaif-deepfake-video-viral-actress-speaks-fluent-turkish-in-video-with-fighter-actor-hrithik-watch-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: रश्मिका और नोरा के बाद अब कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, ऋतिक रोशन भी साथ आ रहे नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Katrina Kaif: रश्मिका और नोरा के बाद अब कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, ऋतिक रोशन भी साथ आ रहे नजर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाए गए डीपफेक वीडियो के मामले बढ़ते ही जा रहे है। हाल के दिनों में कई अभिनेत्रियों के भी डीपफेक वीडियो सामने आए थे, जिसने तकनीक के इस इस्तेमाल को लेकर सरकार और लोगों की चिताएं बढ़ा दी थी। इस मामले में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मदाना का डीपफेक वीडियो की खूब चर्चा हुई, जिसके वायरल होने के बाद सरकार ने इसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाए। हालांकि, इसके बाद अभिनेत्री नोरा फतेही का भी डीपफेक वीडियो सामने आया था। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं।
2 of 5
कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ इस डीपफेक वीडियो में फर्राटेदार तुर्की भाषा बोलती नजर आ रही है। यह वीडियो एक साक्षात्कार का है, जिसमें कैटरीना के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो साल 2014 में आई उनकी फिल्म बैंग-बैंग का है, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैटरीना ने एक साक्षात्कार दिया था, जिसे अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा डीपफेक बनाकर शेयर किया गया।
इस डीपफेक वीडियो को कैटरीना के फैनपेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया कि 'अगर आप तुर्की भाषा बोलते तो वह ऐसा होता... नोट: यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया था'। इस वीडियो पर उनके फैंस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एक प्रशंसक ने कहा, " हे भगवान यह तो बिल्कुल उनकी असली आवाज की तरह लग रहा है'। वहीं, दूसरे प्रशंसक ने कहा, 'यह अद्भुत है, उनकी आवाज बहुत अलग नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ सोमवार को अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं। कैटरीना और विक्की के अलावा इस ऐतिहासिक समारोह में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत किया, जिनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, माधुरी दीक्षित और अनुपम खेर जैसे कई अभिनेता शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 5
मेरी क्रिसमस रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैटरीना इन दिनों अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर भी चर्चा में हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में कैटरीना के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।