'कॉफी विद करण' सबसे लोकप्रिय चैट शो में से एक है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वैसे प्रशंसक अक्सर अपने पसंदीदा सितारों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। उनके क्रश, लव लाइफ, पसंदीदा भोजन, घूमने की जगहें से लेकर और भी बहुत कुछ जानने के लिए प्रशंसक उत्सुक रहते हैं। इस शो को फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर होस्ट करते हैं। हालांकि, कई बार उन्हें अपने इस शो को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। वहीं, इस शो के अब तक आठ सीजन आ चुके हैं। वहीं अब नौवें सीजन का इंतजार है। वहीं करण ने अब शो के अगले सीजन पर जानकारी साझा की है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
अब करण जौहर ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में अपने अगले कॉफी विद करण सीजन के बारे में दिलचस्प बातें बताईं। करण ने कहा कि वे इस साल छुट्टी लेंगे और 2025 में एक नए सीजन के साथ वापस आएंगे। इसका मतलब साफ है कि इस साल करण शो का अगला सीजन नहीं लेकर आ रहे हैं। वे छोटा सा ब्रेक लेना चाहते हैं।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण ने यहां तक कहा कि 2025 की दूसरी छमाही में प्रशंसक कॉफी विद करण के नए सीजन की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक नए वाक्यविन्यास के साथ आएंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रैपिड-फायर के इतिहास में यह सबसे उबाऊ में से एक था। उन्होंने कहा कि यह इतना उबाऊ था कि वे झपकी लेने लगे थे। उन्होंने खुद से भी सवाल किया कि वे ऐसा क्यों कर रहे थे। उन्हें आश्चर्य है कि उन्होंने रैपिड फायर क्यों रखा। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने सोचा कि वे खुद ही गिफ्ट हैंपर घर ली जाए, क्योंकि कोई भी इसे जीतने का हकदार नहीं था। करण ने कहा कि उन्होंने कॉफी विद करण सीजन 9 की दुनिया को बदलने का फैसला किया है, जो पूरी तरह से मस्ती, गपशप और सभी प्रकार की रोमांचक स्थितियों के साथ होगा।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण ने यहां तक कहा कि लोग खुलकर बात करने से डरते हैं और वे पहले की तरह कुछ नहीं कहते। उन्होंने यहां तक कहा कि वे उनसे कोई सवाल नहीं पूछ सकते, जो किसी ओवररेटेड फिल्म या ओवररेटेड परफॉर्मेंस से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि सेलेब्स अपने मन में ही यह कह देते हैं। करण ने साथ महेश भट्ट और इमरान हाशमी भी मौजूद थे और उन्होंने इस दौरान रैपिड फायर की भी तारीफ की।
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण ने यह साफ किया कि उन्होंने इस सब की वजह से 2024 में ब्रेक लेने की योजना बनाई है और वे अगले साल शो का नया सीजन लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने 2024 की छुट्टी ले ली। यह 2025 की वापसी होगी। 2025 की दूसरी छमाही के आसपास हम एक नए चीजों के साथ वापस आना चाहते हैं। शो का पिछले सीजन काफी विवादों में घिरा रहा था, जिसके बाद से अब करण को लगता है कि कोई भी खुलकर बात नहीं करना चाहता और न ही वे खुलकर सवाल पूछ सकते हैं।