अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी करने के बाद से ही कंगना को मौत की धमकियां मिल रही हैं। अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री को फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस बीच कंगना की सुरक्षा चिंता का कारण बन चुकी है। कई समूहों ने फिल्म का बहिष्कार करने के लिए रैली का आयोजन किया। वहीं इस बीच अभिनेत्री ने खुद को मिल रही जान की धमकियों के बारे में बात की और संभावित खतरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे फिल्म के रिलीज पर इन खतरों को प्रभावित नहीं होने देंगी।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम: @kanganaranaut
कंगना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे आप डरा नहीं सकते। मुझे ये लोग डरा नहीं सकते। मैं इस देश की आवाज दबने नहीं दूंगी। मैं इस देश में संवैधानिक अधिकारों को खत्म नहीं होने दूंगी। मैं ही नहीं, हर एक कलाकार को अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए। कोई भी सच्चाई की आवाज दबा नहीं सकता। ये लोग मुझे धमका लें, ये लोग चाहे जो भी बोले, मुझे जान से मारने की धमकी दें, चाहे कुछ भी कर लें, मैं इस देश की आवाज को मरने नहीं दूंगी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम: @kanganaranaut
कंगना ने आगे कहा कि अगर मैं पीछे हट गई तो ये लोग कल को किसी भी कलाकार को उठने नहीं देंगे, ये सबको डरा धमका कर चुप करवा देंगे और उन्हें डराकर अपना एक अलग इतिहास लिखेंगे, जो कि हमारे साथ पहले भी हुआ है। हमें एक अलग इतिहास पढ़ाया गया है तो वह हम नहीं होने देंगे, हमने खुद देखा है। देश के लिए हमें भी तो कुछ करना है ना, देश की मिट्टी से हमने जो अन्न जल लिया है, उसके लिए कुछ करना होगा।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
इससे पहले कंगना ने दावा किया था की मौत की धमकियों ने फिल्म के सेंसर बोर्ड प्रमाणन के रास्ते में बाधा डाल दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें इंदिरा गांधी की हत्या और भिंडरावाले से संबंधित दृश्य को 'इमरजेंसी' से हटाने के लिए कहा जा रहा है।
5 of 5
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
वीडियो में कंगना ने कहा था, 'हम पर कुछ सीन को हटाने का दबाव डाला जा रहा है, जैसे इंदिरा गांधी की हत्या, पंजाब दंगे और भी बहुत कुछ। अब, मुझे नहीं पता कि और क्या दिखाना है। हमें क्या करना चाहिए। क्या इन दृश्यों के दौरान फिल्म को ब्लैकआउट कर देना चाहिए? यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की वर्तमान सोच पर गहरा खेद है।' यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी।