बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यहां जगह बनाने के लिए और टिके रहने के लिए किसी गॉडफादर का होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं, जो बिना किसी गॉडफादर के न सिर्फ यहां टिके रहे, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई और आज उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में होती है। ऐसा ही एक नाम है कंगना रनौत का। कंगना रनौत वो अभिनेत्री हैं जो बिना किसी फिल्मी घराने और बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में पिछले 19 साल से इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ बनकर रह रही हैं। कंगना अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। जहां इंडस्ट्री में स्टार पावर की ज्यादा चलती है, वहां कंगना ने शानदार अभिनय से खुद को बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में लाकर खड़ा किया है। आज कंगना रनौत अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं कंगना से जुड़ी कुछ बातें और कैसे बन गईं वो बॉलीवुड की बेबाक ‘क्वीन’।
2 of 9
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
राजपूत परिवार में हुआ कंगना का जन्म
23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के मंडी के भांबला जैसे छोटे कस्बे में जन्मीं कंगना रनौत एक राजपूत परिवार से आती हैं। कंगना की माता एक स्कूल टीचर हैं और पिता बिजनेसमैन हैं। कंगना की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। कंगना का कहना है कि वो बचपन से ही काफी जिद्दी थीं और उनकी जिद ने ही उन्हें मॉडलिंग और वहां से फिल्मों की दुनिया में पहुंचा दिया, जहां वो अपना अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं।
3 of 9
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
माता-पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर
अपने माता-पिता की इच्छा के लिए डॉक्टर बनने की कोशिश में लगी कंगना रनौत 12वीं में ही रसायन विज्ञान के यूनिट टेस्ट में फेल हो गईं। जिसके बाद कंगना ने अपने लिए और विकल्प सोचने शुरू किए। कंगना डॉक्टर नहीं बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट की तैयारी करने के बाद भी परीक्षा में भाग नहीं लिया। बाद में अपनी आजादी और अपनी जिद के चलते कंगना 16 साल की उम्र में दिल्ली चली आएं।
यह खबर भी पढ़ें: Esha Deol: एशा ने 'तुमको मेरी कसम' से किया कमबैक, दूसरी पारी की पहली फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा सकी दम
4 of 9
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
मॉडलिंग में नहीं लगा मन, तो सीखी एक्टिंग
कंगना दिल्ली तो आ गईं, लेकिन वो अभी तक ये नहीं तय कर पाई थीं कि उन्हें क्या करना है। इस बीच एक मॉडलिंग एजेंसी की नजर कंगना पर पड़ी और वो उनके लुक से प्रभावित हुई। जिसके बाद उस एजेंसी ने कंगना को उनके लिए मॉडलिंग करने की सलाह दी। कंगना ने उस एजेंसी के लिए कुछ दिन मॉडलिंग की और उनके कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट किए। हालांकि, कंगना का दिल मॉडलिंग में नहीं लग रहा था क्योंकि यहां उन्हें कुछ नया और कुछ क्रिएटिव करने को नहीं मिल रहा था। जिसके बाद कंगना ने अभिनय की ओर रुख किया और अस्मिता थिएटर ग्रुप में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने थिएटर निर्देशक अरविंद गौर से एक्क्टिंग के गुर सीखे।
5 of 9
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
ऐसे मिली पहली फिल्म
साल 2004 में फिल्म निर्माता रमेश शर्मा और पहलाज निलानी ने यह घोषणा की थी कि कंगना रनौत दीपक शिवदासानी द्वारा निर्देशित ‘आई लव यू बॉस’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। इस बीच एक एजेंट के जरिए कंगना रनौत महेश भट्ट के ऑफिस पहुंचती हैं, जहां उनकी मुलाकात महेश भट्ट और निर्देशक अनुराग बसु से होती है। वहां कंगना उनकी आगामी फिल्म ‘गैंगस्टर’ में प्रमुख किरदार के लिए ऑडिशन देती हैं। हालांकि, महेश भट्ट को लगा कि कंगना रोल के हिसाब से काफी कम उम्र की हैं, इसलिए उन्होंने कंगना की जगह चित्रांगदा सिंह को फिल्म के लिए साइन किया। हालांकि, बाद में किन्हीं कारणों से चित्रांगदा फिल्म को नहीं कर पाईं, जिसके बाद कंगना को गैंगस्टर में सिमरन नाम की एक शराबी लड़की का किरदार मिला। इस तरह से साल 2005 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से कंगना रनौत की बॉलीवुड में एंट्री हुई।