Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Junaid Khan And Khushi Kapoor Starrer Untitled Romantic Film To Release On 2025 report

Junaid Khan Khushi Kapoor: जुनैद खान-खुशी कपूर की अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म का हुआ एलान, जानें कब होगी रिलीज

Tue, 17 Sep 2024 01:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 17 Sep 2024 01:24 PM IST
सार

जुनैद खान और खुशी कपूर जल्द ही एक फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म का एलान हो चुका है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।  बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2022 की तमिल हिट फिल्म 'लव टुडे' की रीमेक होगी, जिसमें प्रदीप रंगनाथन ने अभिनय और निर्देशन किया था।   

विज्ञापन
Junaid Khan And Khushi Kapoor Starrer Untitled Romantic Film To Release On 2025 report
जुनैद खान-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushi05k, सोशल मीडिया

विस्तार

जुनैद खान और खुशी कपूर पहली बार एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस जानकारी के मिलते ही दोनों के प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए हैं। वे इन दोनों की इस आगामी रोमांटिक फिल्म से जुड़ी हर जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, निर्माताओं ने एक पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। यह 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करेंगे।
विज्ञापन


फैंटम ने पोस्टर किया साझा
इंस्टाग्राम पर फैंटम ने एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें एक लड़की और लड़के को सेल्फी लेते हुए देख सकते हैं। कैप्शन में लिखा है, "क्या आप खुशी और जुनैद खान के साथ डिजिटल युग में प्यार का अनुभव करने के लिए तैयार हैं? 7 फरवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित।" पोस्टर साझा होते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक फैन ने लिखा, "लव टुडे रीमेक?", एक और फैन ने लिखा, "यह बहुत प्यारा होने वाला है..इंतजार नहीं कर सकता"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Phantom Studios (@fuhsephantom)




फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब यह जोड़ी राजधानी में शूटिंग कर रही है। टीम ने तीन-चार दिन पहले यहां शूटिंग शुरू की है और यह शेड्यूल अगले 10-12 दिनों तक चलेगा। जबकि सहायक कलाकार जरूरत पड़ने पर शूटिंग में शामिल होंगे। जुनैद और खुशी पूरे शेड्यूल के लिए यहां रहेंगे।

जुनैद खान ने महाराजा से अपने अभिनय की शुरुआत की। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित थ्रिलर ड्रामा महाराजा की बात करें तो यह 1862 के महाराजा मानहानि मुकदमे पर आधारित है। खुशी कपूर ने द आर्चीज से अपनी शुरुआत की। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने भी डेब्यू किया। द आर्चीज अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज का भारतीय रूपांतरण है, जो रिवरडेल के काल्पनिक शहर पर आधारित है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने गाया हिट गाना 'परदेसिया', सोनू निगम-श्रेया के साथ मिलाए सुर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed