Jiya Shankar: जिया शंकर ने की सगाई, दिखाई मंगेतर की तस्वीरें; लिखा, 'प्यार तब मिलता है जब आप...'
Jiyaa Shankar Engagement: अभिनेत्री जिया ने सगाई कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। शानदार तस्वीरों के साथ उन्होंने बेहतरीन कैप्शन लिखा है।
जिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि सूर्यास्त का समय है। एक तस्वीर में जिया की डायमंड सगाई की अंगूठी साफ दिख रही है। एक और तस्वीर में, वह अपने मंगेतर के साथ बगीचे में हाथ में हाथ डाले चल रही हैं। एक और तस्वीर में वह एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
Ravi Kishan: 57 की उम्र में कैसे फिट रहते हैं रवि किशन? सीख रहे चीनी प्राचीन युद्धकला, खोले फिटनेस के राज
सगाई की तस्वीरों के साथ जिया ने लिखा 'शायद यह सच है, प्यार तब मिलता है, जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन भगवान ने यहां सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया। यह आसान नहीं था, लेकिन किसी तरह यह हो गया। आपके साथ हुई हर बातचीत, भले ही आप मुझसे हजारों मील दूर थे, घर जैसा एहसास देती थी। यह सफर आसान नहीं था लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना।'
उन्होंने यह भी लिखा, 'आपने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया। आपने मुझे मेरे सबसे मुश्किल दिनों में हंसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय हर बार मुझे थोड़ा और कसकर गले लगाया, जैसे आपका दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो। हम दुनिया में कहीं भी हों, घर कोई जगह नहीं, बल्कि हमेशा आप ही रहे हैं।'
आपको बता दें कि जिया ने पहली बार अपने मंगेतर का चेहरा दिखाया है। उनकी पहचान इंस्टाग्राम पर 'करण' के तौर पर हुई है।
इससे पहले उनका नाम अभिषेक मल्हान से जोड़ा जा रहा था। हालांकि उन्होंने इससे इंकार किया था।