फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Javed Akhtar reaction to ongoing eatery owners names at Kanwar Yatra row Muzaffarnagar UP police

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने मुजफ्फरनगर प्रशासन के नाम लिखने के निर्देश पर की टिप्पणी, उठाए ये सवाल

Thu, 18 Jul 2024 12:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jul 2024 12:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को उनके मालिकों के नाम लिखने के लिए कहा है। प्रशासन के इस निर्देश पर विवाद छिड़ गया है। अब जावेद अख्तर ने भी इस पर पोस्ट साझा किया है।
 

विज्ञापन
Javed Akhtar reaction to ongoing eatery owners names at Kanwar Yatra row Muzaffarnagar UP police
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सावन का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में कांवड़ यात्रा की तैयारियां हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन ने फल विक्रेताओं, रेस्तरा मालिकों या खाने-पीने का सामान बेचने वालों के लिए एक निर्देश जारी किया है, जिसके तहत दुकानों, फल के ठेले आदि पर विक्रेता का नाम लिखना अनिवार्य होगा। प्रशासन के इस निर्देश पर सियासत गर्म है। वहीं, गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने उठाए सवाल
जावेद अख्तर ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मुजफ्फरनगर यूपी पुलिस ने निर्देश दिया है कि निकट भविष्य में किसी विशेष धार्मिक जुलूस के मार्ग पर सभी दुकानों, रेस्टोरेंट और यहां तक कि वाहनों पर मालिक का नाम प्रमुखता से और स्पष्ट रूप से दर्शाया जाना चाहिए। आखिर क्यों?'

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद पुलिस ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को उनके मालिकों के नाम लिखने के लिए कहा है। प्रशासन के इस निर्देश पर विवाद छिड़ गया है। विवाद के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने सभी भोजनालयों से अपने मालिकों और कर्मचारियों के नाम 'स्वेच्छा से प्रदर्शित' करने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि इस आदेश का उद्देश्य किसी भी प्रकार का 'धार्मिक भेदभाव' पैदा करना नहीं है, बल्कि केवल भक्तों की सुविधा के लिए है।
Ridhima Pandit: शुभमन गिल से शादी करने पर फिर आया रिद्धिमा पंडित का जवाब, इस बार क्रिकेटर को बता दिया क्यूट

विज्ञापन

कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिए गए निर्देश!
मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि 'श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िये पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए हरिद्वार से जल भरते हैं और मुजफ्फरनगर जिले से गुजरते हैं। श्रावण के पवित्र महीने के दौरान कई लोग, विशेषकर कांवड़िये अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करते हैं'। जावेद अख्तर के पोस्ट पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ समर्थन में हैं तो कुछ गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर से असहमति जता रहे हैं।
Bharti Singh: भारती सिंह का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, कॉमेडियन ने पोस्ट साझा कर लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed