हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'थॉर: राग्नारोक' बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की 'इत्तेफाक' को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 27.66 करोड़ का बिजनेस किया है।
बात अगर फिल्म की अब तक की कमाई की करें तो फिल्म ‘थॉर रागनरॉक’ ने रिलीज के पहले ही दिन 7.77 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़ 43 लाख और तीसरे दिन 10 करोड़ 46 लाख की कमाई कर ली है।
अगर इस फिल्म की कमाई की तुलना सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की ‘इत्तेफाक’ के साथ करें तो फिल्म 'थॉर: राग्नारोक' बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस हॉलीवुड फिल्म ने साबित कर दिया है कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म इत्तेफाक को असली खतरा अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन से नहीं बल्कि ‘थॉर’ से है।
मार्वेल मूवी थॉर रागनरॉक एक एक्शन ड्रामा मूवी है जबकि इत्तेफाक एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें एक्टर अक्षय खन्ना एक कत्ल की तहकीकात करते हुए नजर आएंगे। थॉर: रैगनॉर्क' में क्रिस हैम्सवर्थ, टॉम हिडलस्टन, कैट ब्लैंचेट, जेफ गोल्डब्लम, इद्रिस एल्बा और मार्क रफलो मुख्य भूमिका में हैं।