हम में से कई लोगों की धारणा है कि बॉक्स ऑफिस पर वे ही फिल्में धूम मचाती हैं, जिनमें फिल्म मेकर्स खूब सारे पैसों का निवेश करते हैं। हालांकि हमारी ये धारणा बिल्कुल गलत है। अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें लागत बहुत कम लगी है। वहीं उनका मुनाफा इतना है कि सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। इन फिल्मों ने इस बात को साबित किया है कि बॉक्स ऑफिस पर हिट कराने के लिए फिल्मों में पैसों की ही जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास एक बेहतरीन स्टोरी प्लॉट और कम बजट में उसको अच्छे ढंग से पर्दे पर प्रदर्शित करने की क्षमता है, तो आप उस फिल्म से मोटी कमाई कर सकते हैं। हमने अब तक एवेंजर्स, टाइटैनिक, अवतार जैसी महंगी फिल्मों के बारे में खूब सुना है। इन फिल्मों ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ा। वहीं कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनको बनाने में काफी कम पैसों का निवेश करना पड़ा। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इनकी कमाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
{"_id":"6120e7428ebc3e799e3d2792","slug":"these-are-the-best-low-budget-movies-which-earns-so-much-money-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Low budget movies: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी थी धूम, कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Low budget movies: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी थी धूम, कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Sat, 21 Aug 2021 05:36 PM IST
संकल्प सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
कम बजट वाली फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की
- फोटो : Social media
पैरानॉर्मल एक्टिविटी
- फोटो : Social media
पैरानॉर्मल एक्टिविटी
लगभग 15 हजार डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 193 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड बिजनेस किया था। इस फिल्म को मात्र 7 दिनों के भीतर ही शूट कर लिया गया था। इस मूवी को एक इस्राइली डायरेक्टर ने निर्देशित किया था। बाद में इसने सदी के महान डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग को प्रभावित किया। कुछ दिनों के भीतर ही पैरामाउंट फिल्म ने इसके सभी राइट्स को खरीद लिया। फिल्म एक भूतिया कहानी पर बेस्ड है।
सॉ
- फोटो : Social media
सॉ
2004 में आई इस फिल्म ने लोगों को खूब प्रभावित किया। इस फिल्म को महज 1.2 मिलियन डॉलर के छोटे बजट पर बनाया गया था। वहीं रिलीज होने के बाद इसने कामयाबी के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। इसने करीब 103.9 मिलियन डॉलर का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया। अनोखे स्टोरी प्लॉट और हैरान कर देने वाले टॉर्चर सीन्स के कारण इस फिल्म को कई देशों ने बैन कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉकी
- फोटो : Social media
रॉकी
इस फिल्म का निर्माण करीब 1 मिलियन डॉलर में किया गया था। बाद में इसके द्वारा की गई बॉक्स ऑफिस पर कमाई ने सभी को हैरान करके रख दिया। इस फिल्म ने करीब 117.2 मिलियन डॉलर का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया। ये फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। इसमें सिल्वेस्टर स्टेलोन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
स्प्लिट
- फोटो : Social media