फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Action Movies: ये हैं 10 सबसे कामयाब एक्शन फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ‘फास्ट टेन’ का संघर्ष जारी

Mon, 22 May 2023 12:37 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 May 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
These are the 10 most hit Hollywood Action Movies the struggle of Fast Ten continues at the box office
हॉलीवुड एक्शन फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की फिल्म 'फास्ट टेन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विन डीजल, माइकल रॉड्रिग्स, टाइरिस गिब्सन, जॉन सीना, ब्री लार्सन, जैसन स्टैथम, जेसन मोमोआ और चार्लीज थेरॉन की मुख्य भूमिकाएं हैं। लुई लेटेरिये के निर्देशन में बनी फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं हालांकि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन को खूब पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं हॉलीवुड की 10 और एक्शन फिल्मों के बारे में जिन्हें दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

 

These are the 10 most hit Hollywood Action Movies the struggle of Fast Ten continues at the box office
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 (5 मई 2023)
फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ कहानी शुरू होती है जब फिल्म के सभी किरदार अपने काम में व्यस्त हैं। तभी रॉकेट जो आधा मशीन और आधा वन्य जंतु जैसा दिखने वाला है, इसका अपहरण करने के लिए एडम नाम का खतरनाक प्राणी उन पर हमला कर देता है। इस फिल्म में क्रिस प्रैट, चुकवुडी इवुजी, डेव बतिस्ता, केरन गिलन, जो सल्डाना, पैट क्लेमेंटीफ, और सिल्वेस्टर स्टैलोन की मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म के लेखक निर्देशक जेम्स गन और निर्माता केविन फाइगी हैं। यह फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज हुई थी। 250 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 659,122,579 डॉलर रहा है।

These are the 10 most hit Hollywood Action Movies the struggle of Fast Ten continues at the box office
एंट- मैन एंड द वैस्प: क्वांटमैनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एंट- मैन एंड  द वैस्प: क्वांटमैनिया (17 फरवरी 2023)
फिल्म 'एंट -मैन एंड द वैस्प: क्वांटमैनिया' की कहानी एंट मैन और वास्प के इर्द गिर्द घूमती है, जो अजीब किस्म के जीवो  के साथ बातचीत करते हुए ऐसे साहसिक कार्य में लग जाते हैं, जो उन्हें संभावित सीमाओं से परे धकेल देता है। पेटन रीड के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पॉल रुड, एवैंजेलाइन लिली, जोनाथन मेजर्स, कैथरीन न्यूटन, मिशेल फीफर और माइकल डगलस की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी जेफ लवनेस ने लिखी है और फिल्म के निर्माता कैविन फाइगी और स्टीफन ब्रोसर्ड हैं। 200 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 463,478,358 डॉलर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the 10 most hit Hollywood Action Movies the struggle of Fast Ten continues at the box office
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (6 मई 2022)
एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और सफलता के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से दर्शकों की अपेक्षाएं हर फिल्म से बढ़ जाती है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज  इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की कहानी एक ऐसी रहस्यमयी शक्ति के इर्द गिर्द घूमती है जो शहर पर कहर बरपा रही है। डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज और वोंग एक ऐसी लड़की को बचा रहे हैं, जो कई ब्रह्मांडों में सफर कर सकती है। लेकिन उस लड़की को बचाने के चक्कर में डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज और वोंग को ऐसे अंजाम से भुगतना है जिसके लिए वह तैयार नहीं हैं। इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, एलिजाबेथ ओल्सेन, बेनेडिक्ट वोंग और रेचेल मैकएडम्स की मुख्य भूमिकाएं हैं।  सैम रैमी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण मार्वल स्टूडियोज ने किया है और फिल्म के लेखक माइकल वॉल्ड्रॉन हैं। यह फिल्म 6 मई 2022 को रिलीज हुई थी। करीब 200 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 952,224,986  डॉलर रहा है।

विज्ञापन
These are the 10 most hit Hollywood Action Movies the struggle of Fast Ten continues at the box office
टॉप गन: मेवरिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टॉप गन: मेवरिक (26 मई 2022)
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया था और फिल्म की कहानी पीटर क्रेग, जस्टिन मार्क्स,एडरेन क्रूबग, एरिक वॉरेन सिंगर और क्रिस्टोफर मैकक्वारी ने लिखी है। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा माइल्स टेलर, जेनिफर कोनेली, जॉन हैम ग्लेन पावेल की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में टॉम क्रूज ने एक जबांज पायलट की भूमिका निभाई थी। फिल्म के पहले पार्ट में भी उन्होंने यही किरदार निभाया था तब उनकी उम्र 20 साल की थी। 50 साल की उम्र में भी उनके अंदर वहीं जोश देखने को मिला। इस फिल्म का निर्माण जेरी ब्रकहाइमर ने किया था और यह फिल्म 26 मई 2022 को रिलीज हुई थी। 170177 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,481,230,730 डॉलर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed