फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp: जॉनी डेप को नहीं है हॉलीवुड की जरूरत, बोले- 'बायकॉट होने से भी नहीं पड़ता फर्क'

Thu, 18 May 2023 10:26 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 18 May 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Star Johnny Depp says in press conference that he doesnt feel boycotted by Hollywood anymore
जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

16 मई से शुरू हुए कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में जॉनी डेप स्टारर जीन बैरी का प्रीमियर हुआ। फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्म के खत्म होने पर वहां जॉनी डेप के लिए हजारों की संख्या में लोग खड़े हो गए और सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन दिया। लोगों की प्रतिक्रिया देख जॉनी डेप भावुक हो गए थे। इस बीच उन्होंने हॉलीवुड द्वारा बहिष्कृत किए जाने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, जब डेप पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ कानूनी लड़ाई में उलझे हुए थे तब उन्होंने पहले कहा था कि उन्हें हॉलीवुड द्वारा बहिष्कृत किया जाना महसूस हुआ।

Hollywood Star Johnny Depp says in press conference that he doesnt feel boycotted by Hollywood anymore
जॉनी डेप - फोटो : Social media

अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह अभी भी हॉलीवुड द्वारा बहिष्कृत महसूस करते हैं। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अब भी इसका सामना करना पड़ रहा है। डेप ने इसके जवाब में कहा, आपको ऐसा महसूस करने के लिए नब्ज नहीं रखनी होगी, ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। यह एक अजीब मजाक है, जब आपको किसी ऐसी फिल्म से हटाने के लिए कहा जाता है जो आप कर रहे हैं, तो हां आपको बहिष्कार महसूस होता है।'

Hollywood Star Johnny Depp says in press conference that he doesnt feel boycotted by Hollywood anymore
जॉनी डेप - फोटो : Social media

जॉनी डेप ने कहा कि वह अब बहिष्कार महसूस नहीं करते क्योंकि वह हॉलीवुड के बारे में नहीं सोचते। उन्होंने कहा, 'मैं हॉलीवुड के बारे में नहीं सोचता। मुझे खुद हॉलीवुड की ज्यादा जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Star Johnny Depp says in press conference that he doesnt feel boycotted by Hollywood anymore
जॉनी डेप - फोटो : Social media

उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं एक्टर
जॉनी डेप अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। पिछला काफी वक्त उनके लिए मुश्किलों भरा रहा। एक्टर की एक्स वाइफ एम्बर हर्ड ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद डेप ने भी अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का सार्वजनिक मानहानि का मुकदमा किया। यह मानहानि का मुकदमा एम्बर के खिलाफ जॉनी डेप ने जीता था। जॉनी ने अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ में फिर दमदार अंदाज में वापसी की है।

यह भी पढ़ें: 'जवान' में SRK संग काम करने पर उत्साहित हैं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- यह मेरी ड्रीम फिल्म

विज्ञापन
Hollywood Star Johnny Depp says in press conference that he doesnt feel boycotted by Hollywood anymore
जॉनी डेप - फोटो : Social media

छलक आए जॉनी डेप के आंसू
जॉनी डेप ने 'जीन डू बैरी' के जरिए कमबैक किया है। कान फेस्टिवल 2023 में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस खास मौके पर एक्टर को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। तालियों की आवाज से पूरा हॉल गूंज उठा। हर कोई जॉनी डेप की इस फिल्म पर खुश होता नजर आया। खुशी और सम्मान के खास मौके पर जॉनी डेप की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

यह भी पढ़ें: दूसरा सीजन देखने से पहले समझिए अब तक की कहानी, पारिवारिक हास्यगाथा के ये रहे सातों अध्याय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed