फिल्म 'द मार्वल्स' में इस बार मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीनों पसंदीदा फीमेल सुपरहीरो कैप्टन मार्वल, मोनिका रामब्यू और मिस मार्वल बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। इस फिल्म में ब्री लार्सन अपनी पुरानी भूमिका कैरोल डैनवर्स को निभाते नजर आएंगी। मोनिका रामब्यू के रूप में टेयोना पैरिस और कमाला खान उर्फ मिस मार्वल के रूप में इमान वेल्लानी की बड़े परदे पर इस फिल्म से जानदार एंट्री पर सबकी नजरें टिकी हैं।
The Marvels: 'द मार्वल्स' की फीमेल सुपरहीरो का एमसीयू कनेक्शन, अतीत की कहानियां जानकर चौंक जाएंगे
फिल्म 'द मार्वल्स' में इस बार मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीनों पसंदीदा फीमेल सुपरहीरो कैप्टन मार्वल, मोनिका रामब्यू और मिस मार्वल बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। इस फिल्म में ब्री लार्सन अपनी पुरानी भूमिका कैरोल डैनवर्स को निभाती नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में कैरोल डैनवर्स, मोनिका रामब्यू और कमाला खान एक टीम बनाती हैं और अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए एक-दूसरे के साथ स्थानों की अदला-बदल शुरू करती हैं। अभिनेत्री ब्री लार्सन साल 2019 में रिलीज मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्म 'फिल्म 'कैप्टन मार्वल' से एमसीयू की सोलो फिल्म का हिस्सा बनी। इससे पहले वह फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के जरिए उनकी एमसीयू फीमेल सुपरहीरो के रूप में अपनी शुरुआत कर चुकी थीं। फिल्म ''कैप्टन मार्वल' फिल्म मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में इक्कीसवीं फिल्म थी।
रयान फ्लेक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 90 के दशक में प्रकाशित हुए कॉमिक बुक्स पर आधरित कैरल डैनवर्स की कहानी है जो धरती के दो एलियन ग्रहों के बीच चल रहे एक इंटरगैलेक्टिक संघर्ष में फंसने के दौरान घटी कुछ घटनाओं के बाद कैप्टन मार्वल बन जाती है। कैरल डेनवर का किरदार शुरू में एक अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू पायलट के रूप में दिखाया गया था। फिल्म 'कैप्टन मार्वल' में युवा मोनिका रामब्यू का किरदार अकीरा अकबर ने निभाया था। मोनिका रामब्यू की मां मारिया रामब्यू संयुक्त राज्य वायु सेना की पूर्व पायलट थी। वह कैरल डेनवर्स की सबसे अच्छी दोस्त बन जाती है, जिसे एक विमान दुर्घटना के बाद छह साल तक मृत मान लिया जाता है।
Satyabhama: काजल अग्रवाल की 'सत्यभामा' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आईं अभिनेत्री
क्री-स्कर्ल युद्ध के दौरान मारिया और कैरल डेनवर्स फिर से जुड़ जाती हैं और कैरल डैनवर्स को उसके शुरुआती जीवन को याद दिलाने में मदद करती है। मोनिका रामब्यू के किरदार का विस्तार साल 2021 मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सीरीज 'वांडाविजन' में नजर आया था। इस सीरीज में मोनिका रामब्यू का किरदार अभिनेत्री टेयोना पैरिस ने निभाया था। इस सीरीज के जरिए टेयोना पैरिस की फीमेल सुपरहीरो के रूप में शुरुआत हुई और अब वह 'द मार्वल्स' में नजर आएंगी।
Tiger 3: सलमान खान के 'टाइगर 3' में होगा इस साउथ सुपरस्टार का कैमियो, रिपोर्ट मात्र ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
फिल्म 'द मार्वल्स' में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फीमेल सुपरहीरो में कमाला खान के किरदार में इमान वेल्लानी नजर आएंगी। कमाला खान का किरदार मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सातवीं सीरीज 'मिस मार्वल' में नजर आ चुका है। इस सीरीज में कमाला खान ने 16 वर्षीय पाकिस्तानी-अमेरिकी हाई स्कूल की छात्रा की भूमिका निभाई थी, जो ब्रह्मांडीय ऊर्जा का उपयोग करने और एक जादुई चूड़ी से कठोर प्रकाश निर्माण करने की क्षमता हासिल करती है। इस सीरीज में दिखाया गया था कि कमाला खान अपनी पढ़ाई, रिश्तों, अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में चिंता करने के बजाय शक्तियों के साथ सादगीपूर्ण जीवन का आनंद लेती हैं। अब मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीनो पसंदीदा फीमेल सुपरहीरो कैप्टन मार्वल, मोनिका रामब्यू और मिस मार्वल एक साथ 'द मार्वल्स' में नजर आने वाली हैं।
Ranbir Kapoor: पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, वायरल वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने लगा दी अभिनेता की क्लास