फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Taylor Swift Become 2019’s Highest-Paid Celebrity

'फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100' सूची में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी बनीं टेलर स्विफ्ट

Thu, 11 Jul 2019 03:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Jul 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Taylor Swift Become 2019’s Highest-Paid Celebrity
टेलर स्विफ्ट - फोटो : Twitter

कंट्री स्टार टेलर स्विफ्ट ने 'फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100' सूची में पिछले साल 18.5 करोड़ डॉलर की कमाई करते हुए पहला स्थान हासिल किया हैं। दूसरे स्थान पर हैं रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर। काइली पिछले साल की लिस्ट में पहले नंबर पर थी। जो अब एक पायदान नीचे खिसक गई हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो स्विफ्ट ने 2018 में अपने रेपुटेशन स्टेडियम दौरे के साथ-साथ नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग और रिपब्लिक रिकॉर्डस में नए सौदे से भी लाखों की कमाई की थी।
विज्ञापन


बता दें अभी कुछ दिन पहले ही टेलर स्विफ्ट अपने छह एल्बम के राइट्स को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल टेलर स्विफ्ट ने 30 जून को पोस्ट लिखकर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी थी जिसमें कहा गया था कि उनके पहले छह एल्बमों के मास्टर राइट्स उनके पूर्व लेबल 'बिग मशीन लेबल ग्रुप' ने म्यूजिक मैनेजर स्कूटर ब्रौन की इथाका होल्डिंग्स एलएलसी को बेच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विफ्ट इस बात से नाराज दिखीं क्योंकि उनकी पिछले छह एल्बमों की मास्टर रिकॉर्डिंग पहले बिग मशीन के स्वामित्व में थी लेकिन अब स्कूटर ब्रौन के अधीन है। बता दें स्विफ्ट ने अपने करियर की शुरुआत बिग मशीन लेबल के साथ मात्र 15 साल की उम्र में की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

✌️Friday calmness✌️

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed